कोरोना को हराने में बिहारी दुनिया में नंबर 1, हमारी रिकवरी दर 94.21% है

कोरोना को हराने में बिहारी दुनिया में नंबर 1, हमारी रिकवरी दर 94.21% है

बिहार में गुरुवार को कोरोना मरीजों की संख्या दो लाख पार कर गई। दो लाख का आंकड़ा पार करने में 207 दिन लगे हैं। शुरुआती 10 हजार संक्रमितों की संख्या पार करने में 102 लगे थे। जबकि, अगला 90 हजार मिलने में 45 दिन ही लगे हैं। वहीं एक लाख से दो लाख संक्रमित की संख्या पहुंचने में 61 दिन का समय लगा। राहत की बात यह है कि दुनिया में कोरोना को हराने में बिहारी नंबर वन पर हैं। एक लाख से अधिक मरीजों वाले देश-राज्यों में बिहार का रिकवरी रेट सर्वाधिक है। हमारी रिकवरी दर 94.21% है। जो राष्ट्रीय औसत से 7% अधिक है। राज्य में अब तक 201825 संक्रमित मिले हैं। इनमें 187998 स्वस्थ हो चुके। अब एक्टिव मरीज 10583 बचे हैं। यानी कोरोना से जंग में हम जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

बिहार में कोरोना से लड़ाई अब अंतिम दौर में है। हमने अब तक इसका मुकाबला सफलता से किया है। दुनिया में हमारा रिकॉर्ड सबसे बेहतर है। लेकिन अभी खतरा पूरी तरह टला नहीं है। जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक हमें सोशल डिस्टेंसिंग यानी दो गज दूरी और मास्क का अनिवार्य तौर पर इस्तेमाल करना पड़ेगा। क्योंकि, अभी मास्क ही वैक्सीन है। यही जीत का मंत्र भी।

बिहारियों की इम्युनिटी बेहतर, इसलिए रेट ऐसा
बिहार के लोगों की इम्युनिटी बढ़िया है। इस वजह से रिकवरी रेट बेहतर है। इम्युनिटी मजबूत हाेने का कारण यह है कि यहां के लाेग जड़ी-बूटियों का भी सेवन करते हैं। साथ ही बचपन सेे इतनी बीमारियों का सामना करते हैं कि उनमें इम्युनिटी तैयार हो जाती है। दूसरा कारण यहां वायरस का स्ट्रेन अलग होना हाे सकता है। क्याेंकि, महाराष्ट्र में जो स्ट्रेन था वह गुजरात में अलग था। तीसरा कि बीसीजी का बचपन में जिनको टीका पड़ चुका है, वे ज्यादा सुरक्षित हों।

दुनिया के टॉप 3 देश- राज्य कुल संक्रमित एक्टिव रिकवरी दर-यूएई 108608 100007 92.5%, इजराइल 296652 245811 82.7%, ब्राजील 7239389 6301927 88%, रिकवरी दर में देश के टॉप 3 राज्य, राज्य कुल संक्रमित एक्टिव रिकवरी दर, बिहार 201825 10583 94.21%, आंध्र प्रदेश 763573 714427 93.50%, तमिलनाड 665939 612320 92.00%

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *