बिहारी अफसर का गन्दा काम, महिला IAS से छेड़छाड़, व्हाट्सएप पर भेजता था अश्लील मैसेज
महिला आईएएस से छेड़छाड़, अफसर घेरे में, लगातार पीछा करने का आरोप, आईआरएएस अधिकारी पर केस : बिहार भवन में रेजीडेंट कमिश्नर के पद पर तैनात है आईआरएएस अधिकारी● कोरोना के दौरान व्हाट्स एप ग्रुप के जरिए महिला के संपर्क में आया
केंद्रीय मंत्रालय में वरिष्ठ पद पर तैनात महिला आईएएस अधिकारी ने आईआरएस अधिकारी पर छेड़छाड़ और पीछा करने का आरोप लगाया है। इस बाबत पीड़िता की शिकायत पर संसद मार्ग थाने में आईआरएएस अधिकारी पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।

एफआईआर के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वह कोविड संकट के दौरान करुणा कॉपरेशन ग्रुप नाम के व्हाट्स एप ग्रुप की सदस्य थी। सहायता करने के क्रम में पीड़िता बिहार भवन में रेजीडेंट कमिश्नर के पद पर तैनात आईआरएएस अधिकारी से वह सम्पर्क में आई। आरोपी भी व्हाट्स एप ग्रुप का सदस्य था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अक्सर उनके नजदीक आने की कोशिश करता रहता था। लेकिन वह इसकी अनदेखी कर देती थीं। कई बार पीड़िता ने चेतावनी भी दी।
आरोपी के न सुधरने पर अंतत पीड़िता ने अपने पति को घटनाक्रम के बारे में बताया। तब पीड़िता के पति ने बीते साल 31 जुलाई को आरोपी को कानूनी कार्रवाई करने की धमकी भी दी। कुछ समय तक आरोपी शांत रहा। लेकिन इस साल जनवरी से दोबारा वह पीड़िता का पीछा करने लगा। वह पीड़िता को व्हाट्स एप, फोन एवं लैंड लाइन से सम्पर्क करने की कोशिश करता था।
अश्लील और धमकी भरे संदेश भेजे
यहां तक कि नौ मार्च को पीड़िता के आफिस में आकर पार्सल भी पहुंचा गया। वह लगातार पीड़िता को अश्लील एवं धमकी भरे संदेश भेजकर मिलने के लिए बुलाता था। आरोपी 15 मई को पीड़िता का पीछा करते हुए कृषि भवन पहुंच गया। इसके बाद पीडिता ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दी। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। लेकिन, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी की कोई जानकारी नहीं मिली है।
डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR आप हमे फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं