बिहार की बेटी शिवांगी का सच हुआ सपना, मुजफ्फरपुर की लाड़ली बन गयी NAVY की पहली महिला पायलट

इसी साल वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ पहली महिला पायलट बनी थीं। भावना को लड़ाकू जेट विमान उड़ाने की पात्रता प्राप्त है। वहीं, कराबी गोगाई नौसेना की पहली महिला डिफेंस अटैची हैं। असिस्टेंट लेफ्टिनेंट कमांडर गोगाई अगले माह रूस में तैनात की जाएंगी। वे कर्नाटक के करवार बेस पर रूसी भाषा में कोर्स कर रही हैं। वे युद्धपोत के निर्माण और उनकी मरम्मत में माहिर मानी जाती हैं।

मुजफ्फरपुर की बेटी सब लेफ्टिनेंट शिवांगी स्वरूप के रूप में नौसेना को सोमवार को पहली महिला पायलट मिल गई। शिवांगी प्रशिक्षण पूरा कर ऑपरेशन ड्यूटी में शामिल हो गई। 24 वर्षीय शिवांगी डोनियर 228 सर्विलांस एयरक्राफ्ट उड़ाएंगी। यह एयरक्राफ्ट हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने तैयार किया है। पिता हरिभूषण सिंह ने बताया कि शिवांगी को कोच्चि में नौसेना के दक्षिणी कमांड हेड एके चावला ने बैज लगाया। शिवांगी से विशेष बातचीत के मुख्य अंश…

समंदर से आसमां की उड़ान…मुजफ्फरपुर की शिवांगी के पिता हरिभूषण सिंह ब्रह्मर्षि यमुना बालिका उच्च विद्यालय में हेडमास्टर हैं। शिवांगी की एक और बहन और एक भाई है। मां प्रियंका गृहिणी हैं। शिवांगी सिक्किम मणिपाल प्रौद्योगिकी संस्थान से बीटेक है। पिछले साल जून में उन्होंने नेवी में कमीशन हासिल किया।

मां-बाप का मिला भरपूर साथ…बचपन में अपने घर के नजदीक एक हेलिकॉप्टर को उतरते देखा था। तब स्कूल जाना शायद शुरू ही किया था। उन दिनाें हेलिकॉप्टर देखने का भी कौतूहल हाेता था। उन्हीं दिनाें ख्वाब बुना कि हवाई जहाज उड़ाएंगी। बाद में जब समझ हुई ताे ठान लिया कि पायलट ही बनूंगी। इस निर्णय काे परिजनों खासकर मां अ ाैर पिता का भरपूर साथ मिला। अब लंबे परिश्रम के बाद अंतत: यह दिन आ ही गया। बचपन से हमने हर बाधा काे चुनौती के रूप में लिया। -शिवांगी

सोमवार को कोच्चि नेवल बेस पर ऑपरेशनल ड्यूटी ज्वॉइन करने से पहले मां के साथ शिवांगी। इसी वर्ष वायुसेना को भी पहली महिला पायलट के रूप में फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ मिली थी। वह दरभंगा की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *