छठ पर 75 रुपए किलो सेब और 25 रुपए का एक नारियल बेचेगा बिस्कोमान

29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक लगेंगे 20 काउंटर
पटना सहित राज्य के लोगों को बिस्कोमान सस्ता दर पर सेब और नारियल उपलब्ध कराएगा। खास कर छठ महापर्व के बिस्कोमान ने सेब प्रति किलो 75 और नारियल प्रति पीस 25 रुपए में उपलब्ध कराएगा। कश्मीर के सोपिया, अनंतनाग और बारामूला से बिस्कोमान 50 ट्रक सेब मंगा रहा है, जबकि आंध्रप्रदेश के इस्ट गोदावरी से 30 ट्रक नारियल मंगा रहा है। बिस्कोमान के अध्यक्ष डॉ। सुनील सिंह और एमडी आरपी सिंह का दावा है कि सेब और नारियल ए वन क्वालिटी का होगा। बाजार से 30 से 40 प्रतिशत कम दर पर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

नारियल में एक रुपए लाभ बिस्कोमान नहीं लेगा। लाभ के बचे हुए 2 हजार नारियल छठ व्रत कर रहे गरीबों को दे दी जाएगी। दर में इस हिसाब से तय किया गया है कि एक जितनी कीमत में नारियल आ रही है उतनी ही कीमत में लोगों को उपलब्ध करा दिया जाए। जल्द ही कृषि मंत्री डॉ। प्रेम कुमार और सहकारिता मंत्री राणा रणधीर कार्यक्रम में बिस्कोमान का सेब आम लोगों के लिए लाॅन्च करेंगे।

4-5 किलो का गिफ्ट पैक, रेट में अंतर नहीं : 4 किलो के सेब का गिफ्ट पैक की कीमत 300 रुपए होगी, जबकि 5 किलो के पैक की कीमत 375 रुपए होगी। पैक डिब्बे का वजन सेब के साथ ही काउंट नहीं होगा। अगर डिब्बा में सेब 4 किलो है और डिब्बा सहित वजन साढ़े चार किलो है तो 300 रुपए ही लगेगा। सुनील सिंह के अनुसार 100 ग्राम से 500 ग्राम तक डिब्बे में अतिरिक्त सेब होंगे, लेकिन एक ग्राम भी वजन कम नहीं होगा। छठ के लिए सेब और नारियल की बिक्री 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक बिस्कोमान और गांधी मैदान के पश्चिमी छोर पर होगी। इसके लिए 20 काउंटर होंगे। कश्मीर से 16 किलो का एक पैक डब्बा आता है। इसे बिस्कोमान के 100 और बाहर के 40 कर्मी पूरी पवित्रता के साथ ग्रेडिंग कर चार और पांच किलो के डिब्बा में पैक करेंगे। नैफेड ने बिस्कोमान को बिहार में सेब बिक्री के लिए एजेंसी बनाया है। पटना सहित विभिन्न जिलों के बड़े फल विक्रेता एजेंसी निबंधन भी करा रहे हैं। इन्हें और भी कम कीमत पर सेब उपलब्ध करा दिया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *