भाजपा 135 और सपा 80 पर आगे, यूपी में 210 सीटों के शुरुआती रुझान सामने आए हैं

यूपी में 210 सीटों के शुरुआती रुझान सामने आए हैं। जिसमें भाजपा 135 और सपा 80 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। यूपी की हाथरस जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे नजर आ रही है। बता दें कि सादाबाद सीट पर रामवीर उपाध्याय, सदर सीट से अंजुला माहौर और सिकंदराराउ सीट से वीरेंद्र सिंह राणा आगे चल रहे हैं।उत्तराखंड में शुरुआती गितनी में बीजेपी 10 सीटों पर बढ़त लेकर चल रही है। वहीं कांग्रेस को 13 सीटों पर बढ़त मिली है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर हुई मतगणना शुरू हो चुकी है। जिसके नतीजे 10 मार्च को आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा और सपा में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। 146 सीटों के रुझानों में भाजपा 80 और सपा 63 सीटों पर अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।

वहीं उत्तराखंड में भी 31 सीटों पर रुझान सामने आए हैं। जिसमें कांग्रेस 16 और भाजपा 13 सीटों पर आगे हैं। बता दें कि राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की लगभग दो महीने लंबी चली कवायद के बाद अब सारी निगाहें चुनाव नतीजों पर टिकी हैं। राज्य की 403 सीटों के लिए सात चरणों में हुए चुनाव के परिणाम 10 मार्च 2022 को आ रहे हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और Whattsup  YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *