रविशंकर-गिरिराज-चौबे सहित कई नेताओं को झटका, अधिक उम्र वालों को नहीं मिलेगा 2024 का लोकसभा टिकट

PATNA- भाजपा की ओर से मिशन 2024 की शुरूआत की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी और अमित शाह के दिशा निर्देश पर टीम बीजेपी नए फार्मुले पर काम करने जा रही है। इसके तहत ऐसे वर्तमान लोक सभा सदस्यों का टिकट कट जाएगा जिनका जन्म 1955 के बाद हुआ हो। आसान भाषा में समझिए तो बिहार सहित देश के कई जानेमाने नेताओं का पत्ता कटने जा रहे है। खासकर बिहार की बात करें तो अश्विनी चौबे (बक्सर), रविशंकर प्रसाद (पटना साहिब), गिरिराज सिंह (बेगूसराय), आरके सिंह (आरा) को झटका लगने वाला है।

लोकसभा का टिकट 1955 के बाद जन्मे नेताओं को ही, 81 सांसदों का पत्ता कटेगा

पार्टी के उच्चस्तर पर इस बात को लेकर सहमति बनी है कि ऐसे मौजूदा सांसद जिनका जन्म 1955 के बाद हुआ है, उन्हें ही 2024 में लोकसभा का टिकट दिया जाएगा। इससे पहले जन्मे नेताओं को टिकट नहीं मिलेगा। केवल एक-दो अपवादों में ही इस नियम से छूट मिलेगी। यह नियम लागू हुआ तो भाजपा के मौजूदा 301 सांसदों में से 81 को टिकट नहीं मिलेगा। बीते लोकसभा चुनाव से ही भाजपा 70 साल से अधिक के नेताओं को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल न करने के नियम का पालन कर रही है। पार्टी का मानना है कि नए लोगों को तभी मौका मिलेगा जब पुराने कार्यकर्ता, नए लोगों को रास्ता देंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, यह टिकट काटना नहीं बल्कि बैटन अपने से कम उम्र के कार्यकर्ताओं को सौंपने जैसा है।

2024 तक भाजपा के 25% सांसद 70 वर्ष के ऊपर होंगे: 17वीं लोकसभा में भाजपा के लगभग 25% सांसद 2024 के चुनाव तक 70 से अधिक उम्र के हो जाएंगे। 1956 से पहले जन्मे मौजूदा सांसदों में सबसे अधिक यूपी से 12, गुजरात से 10, कर्नाटक से 9, महाराष्ट्र से 5, झारखंड से 2, बिहार से 6, मध्य प्रदेश से 5 और राजस्थान से 5 हैं।

हेमा, मेघवाल सहित कई कद्दावर नेता आएंगे जद में
हेमा मालिनी (मथुरा), सदानंद गौड़ा (बेंगलूरु), राव साहेब दानवे (जालना), वीके सिंह (गाजियाबाद), अश्विनी चौबे (बक्सर), एसएस, अहलूवालिया (वर्धमान), रीता बहुगुणा जोशी (इलाहाबाद), रतनलाल कटारिया (अंबाला), किरण खेर (चंडीगढ़), अर्जुनराम मेघवाल (बीकानेर), श्रीपद नायक (गोवा), सीआर पाटिल (नवसारी), रविशंकर प्रसाद (पटना साहिब), राव इंद्रजीत सिंह (गुड़गांव), गिरिराज सिंह (बेगूसराय), राधामोहन सिंह (पूर्वी चंपारण), आरके सिंह (आरा), सत्यपाल सिंह (बागपत)।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *