बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता को उड़ीसा पुलिस ने किया गिरफ्तार, अमरेश पर लगा ठगी का आरोप
बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य बृजमोहन अमरेश को ठगी के एक मामले में ओडिशा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अमरेश की गिरफ्तारी गुरुवार की अहले सुबह मुफस्सिल थाना के सहयोग से की गयी। गिरफ्तारी के समय भाजपा नेता नौवागढ़ी स्थित अपने आवास पर सो रहे थे।

गिरफ्तार भाजपा नेता पर ओडिशा के एक कार्यपालक अभियंता से 23 लाख 65 हजार रुपये ठगी का आरोप है। दोपहर बाद मुंगेर कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट वारंट लेकर ओडिशा पुलिस बीएम अमरेश को अपने साथ ले गयी। अमरेश का कहना था कि वह नड्डा जी के साथ दही चूड़ा खाया है।
डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR आप हमे फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं