BJP महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति बैठक का आयोजन, संजय जैसवाल-मंगल पांडेय ने किया उद्घाटन

आज दिनांक 7 जुलाई 2020 को भाजपा प्रदेश कार्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में महिलामोर्चा के प्रदेश कार्य समिति का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्धघाटन प्रदेश अध्यक्ष संजय जैसवाल जी,स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे जी,महिलामोर्चा प्रभारी निवेदिता सिंह जी एवं प्रदेश अध्यक्ष महिलामोर्चा लजवानयी झा द्वारा किया गया, मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नृत्यानंद राय जी ने संबोधित किया, कार्य समिति में बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमारजी ,प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी जी , प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा जी एवं महिलामोर्चा प्रभारी निवेदिता सिंह ने अपना विचार एवं मार्ग दर्शन दिया।

कार्यक्रम का समारोप एवं समापन वर्चुअली बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुशील मोदी जी ने किया। मंच संचालन प्रदेश महामंत्री महिलामोर्चा प्रियंवदा केशरी एवं धन्यबाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में सभी प्रदेश पदाधिकारी, ज़िला अध्यक्ष, कार्यसमिति सदस्य एवं क्षेत्रीय प्रभारी न लाइन ज़ूम एप के माध्यम से जुड़ी थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *