बिहार में बीजेपी का मिशन 2024 शुरू, 40 में से 36 लोकसभा सीट जीतने के लिए मास्टर प्लान तैयार

मिशन 36 पर फोकस…SE फॉर्मूले को साधने का दांव, BJP के ‘चाणक्य’ यूं ही बार-बार नहीं आ रहे बिहार : बिहार में सत्ता गंवाने के बाद अगले लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर बीजेपी की पैनी नजर है। बीजेपी लोकसभा चुनाव में जहां पिछले परिणाम को दोहराने की कोशिश में है, वहीं उसकी नजर बिहार में अकेले सत्ता पर काबिज होने की है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले गृह मंत्री अमित शाह बिहार पहुंच (Amit Shah Bihar Visit) रहे हैं। अमित शाह दो अप्रैल को फिर से बिहार आ रहे हैं। पिछले 6 महीने में उनका यह चौथा दौरा है। शाह इस दौरान SE फॉर्मूले यानी सोशल इंजीनियरिंग को भी मजबूत करने में जुटे हैं।

बिहार में कुल 40 लोकसभा सीट हैं। बीजेपी की कोशिश इनमें से 36 से ज्यादा पर कब्जा जमाने की है। पार्टी नेताओं का दावा है कि 36 सीटों पर एनडीए विजय हासिल करेगा। इसे देखते हुए बीजेपी के बड़े नेताओं के ताबड़तोड़ दौरे बिहार में हो रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। बीजेपी के एक नेता ने बताया कि शाह सम्राट अशोक की जयंती पर बिहार आ रहे हैं। सासाराम और नवादा में उनकी रैली होगी।

कहा जा रहा है कि इस दौरे पर अमित शाह की नजर कुशवाहा वोटों पर है। ऐसा माना जाता है कि सम्राट अशोक कुशवाहा समाज से आते हैं। जेडीयू से अलग हुए, राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी इन दिनों कुशवाहा समाज को अपने पक्ष में लाने की कोशिश में जुटे हैं। शाह इससे पहले 25 फरवरी को पटना में सहजानंद सरस्वती की जयंती के अवसर पर आयोजित किसान समागम में भी हिस्सा लिया।

इस आयोजन में अमित शाह ने बिहार के सवर्ण वोटरों को साधने की कोशिश की। उल्लेखनीय है कि अमित शाह ने मिशन बिहार की शुरूआत सीमांचल के पूर्णिया से की थी। पिछले साल 23 सितंबर को अमित शाह ने पूर्णिया के रंगभूमि मैदान से की थी। इस दौरे का मकसद मुस्लिम वोटरों को साधने की थी।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *