नीतीश की पसंद के खिलाफ बीजेपी का फैसला, सुशील मोदी जाएंगे राज्यसभा, केंद्र में मंत्री बनना तय!

PATNA : नीतीश कुमार की पसंद के खिलाफ भाजपा आज बड़ा फैसला लेने जा रही है। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को दिवंगत रामविलास पासवान की जगह राज्यसभा भेजकर भाजपा उन्हें केंद्र में मंत्री बनाने जा रही है। यह लगभग तय हो गया है। आज शाम तक इसकी घोषणा हो सकती है। शनिवार को ही सुशील मोदी दिल्ली से लौटे हैं और रविवार को राजनाथ सिंह भाजपा की बैठक में भी इसी के लिए आने वाले थे।

लेकिन इस बीच अब यह नई खबर सामने आ रही है। इस खबर पर अभी भाजपा ने भी मुहर नहीं लगाई है, लेकिन सीएम आवास पर NDA की बैठक के पहले राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारे में यह जानकारी सामने आ गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *