बुलडोजर के सामने शेरनी बनी पटना की लड़की, कहा— मेरा घर तोड़ा तो मुझ से बुरा कोई नहीं होगा

गेटआउट : ई बिहारी लड़की ना, ई त ‘पुष्पा’ वला फायर ह फायर, घर को बुलडोजर से टूटते देख शेरनी ​बनी पटना की बेटी : लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने मे ,तुम तरस नहीं खाते बस्तियाँ जलानेमें….. पटना के राजीव नगर में प्रशासन की ओर से बुलडोजर अभियान चलाया गया। रविवार सुबह पटना के डीएम सहित कई आलाधिकारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर उपस्थित थे। पुलिस की ओर से जहां एक ओर घर खाली कराने को लेकर बल का प्रयोग किया गया। वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों की ओर से जमकर पत्थरबाजी की गई। इस घटना में सिटी एसपी अंबरीष राहुल सहित कई पुलिस वाले घायल हो गए हैं।

इसी बीच पप्पू यादव राजीवनगर में घटनास्थल पर पहुंचते हैं जहां बल प्रयोग कर घर तोड़े जा रहे थे। वायरल वीडियो के अनुसार कुछ पुलिस वाले एक परिवार की महिला को घर खाली करने को कहता है। फिर क्या था जवाब में महिला कहती है कि बिना लेडी पुलिस के आपको यहां आने का अधिकार किसने दिया। इसी बीच महिला के साथ साथ खड़ी उनकी दोनो बेटी गुस्से में आपे से बाहर हो जाती है। अपशब्द बोलने लगीती है। वीडियो में सुना जा सकता है कि वह पुलिस वालों को कह रही है कि गेटआउट। निकल जाओ यहां से। ज्यादा गुस्सा आया ना तो दिखा देंगे तुमको पब्लिक का पॉवर। इतने में पप्पू यादव वहां आ जाते हैं और पुलिस वालों को लौटा देते हैं।

पप्पू यादव ने इस वीडियो को अपने फेसबुक पर लाइव शेयर किया है। कमेंट में कोई इस लड़की को शेरनी कह रहा है तो कोई उसे फायर बता रहा है। इतना तो तय है कि पप्पू यादव के कारण आज उस लड़की का घर टूटने से बच गया है। कितने दिन तक बचा रहेगा यह कहना मुश्किल है।

डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि सोमवार की दोपहर तक बचे 20 अवैध निर्माण को तोड़कर दखल-कब्जा लेने के बाद आवास बोर्ड को दिया जाएगा। राजीव नगर के पश्चिम की जमीन पर धारा 144 लगा दी गई है। एसएसपी मानवजीत सिंह ढ़िल्लो ने बताया कि 26 नामजद उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। 300 अज्ञात पर भी केस दर्ज किए गए हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *