बिहार के पृथ्वी ने ठोका शतक, एक सीजन में 750+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए

विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मुंबई ने डिफेंडिंग चैंपियन कर्नाटक को 72 रन से हराया। टीम 5वीं बार टूर्नामेंट का फाइनल खेलेगी। मुंबई के लिए कप्तान पृथ्वी शॉ ने एकबार फिर शतक लगाते हुए 165 रनों की पारी खेली। 122 गेंदों की उनकी पारी में 17 चौके और 7 छक्के शामिल थे। यह इस सीजन में उनका चौथा शतक है। वे टूर्नामेंट के एक सीजन में 750+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

पहले खेलते हुए मुंबई ने 322 रन बनाए। पृथ्वी के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं बना पाया। वी व्यशक ने चार विकेट लिए। जवाब में कर्नाटक की पारी 43वें ओवर में 250 रन पर सिमट गई। देवदत्त पड्डीकल (64) ने अच्छी शुरुआत की। लेकिन समर्थ और मनीष पांडे दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। वहीं, उत्तर प्रदेश ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर तीसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। पहले खेलते हुए गुजरात की टीम 184 रन ही बना पाई। यश दयाल ने 3 विकेट लिए। अक्षदीप नाथ के 71 रनों की मदद से उप्र ने 43वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 14 मार्च को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

पृथ्वी शॉ 7- 754- 2020/21, देवदत्त पड्डीकल 7- 737- 2020/21, मयंक अग्रवाल 8- 723- 2017/18, आर समर्थ 7- 613- 2020/21, देवदत्त पड्डीकल 11- 609- 2019/20

सीजन में पृथ्वी शॉ का शानदार प्रदर्शन: रन:165 (गेंद: 122), 185* (123), 2 (5), 36 (30), 227* (152), 34 (38), 105* (89)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *