आज से शुरू हो रहा चैत्र नवरात्र, पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा, 11:00 बजे कलश स्थापन

नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा की जाती है। पर्वतराज हिमालय के यहां पुत्री रूप में उत्पन्न होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। पूर्व जन्म में ये प्रजापति दक्ष की कन्या थीं, तब इनका नाम सती था। इनका विवाह भगवान शंकरजी से हुआ था। प्रजापति दक्ष के यज्ञ में सती ने अपने शरीर को भस्म कर अगले जन्म में शैलराज हिमालय की पुत्री के रूप में जन्म लिया। पार्वती और हैमवती भी उन्हीं के नाम हैं। उपनिषद् की एक कथा के अनुसार, इन्हीं ने हैमवती स्वरूप से देवताओं का गर्व-भंजन किया था। नव दुर्गाओं में प्रथम शैलपुत्री का महत्व और शक्तियां अनन्त हैं। नवरात्र पूजन में प्रथम दिन इन्हीं की पूजा और उपासना की जाती है। इस दिन उपासना में योगी अपने मन को मूलाधार चक्र में स्थित कर साधना करते हैं।

घटस्थापना मुहूर्त 22 मार्च 2023

● सुबह 623 से 732 के बीच (लाभ और अमृत के शुभ चौघड़िया मुहूर्त)

● 930 से 11 बजे के बीच स्थिर लग्न (वृष) का शुभ मुहूर्त रहेगा

( प्रात11 बजे तक अवश्य कलश स्थापना कर लें)

नवरात्र की तिथियां

प्रतिपदा 22 मार्च (मां शैलपुत्री)

द्वितीय 23 मार्च (मां ब्रह्मचारिणी)

तृतीया 24 मार्च (मां चन्द्रघण्टा)

चतुर्थी 25 मार्च (मां कुष्मांडा)

पंचमी 26 मार्च (मां स्कंदमाता)

षष्टी 27 मार्च (मां कात्यायनी)

सप्तमी 28 मार्च (मां कालरात्रि)

अष्टमी 29 मार्च (मां महागौरी)

नवमी 30 मार्च (मां सिद्धिदात्री) और श्रीराम नवमी ( श्रीराम जन्मोत्सव)

कलश स्थापना की विशेष बातें

● कलश ईशान कोण या पूरब-उत्तर दिशा में स्थापित करें

● कलश पर स्वास्तिक बनाएं। मौली बांधें

● कलश पर अष्टभुजी देवी स्वरूप 8 आम के पत्ते लगाएं

● रोली, चावल, सुपारी, लौंग, सिक्का अर्पित करते हुए कलश स्थापित करें

अखंड ज्योति के नियम

● घी और तेल दोनों की अखंड ज्योति जला सकते हैं

● घी का दीपक दाहिनी तरफ और तेल का दीपक बाएं तरफ होगा

● दीपक में एक लौंग का जोड़ा अवश्य अर्पित करें

● अखंड ज्योति कपूर और लौंग से आरती करते हुए जलाएं

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *