आज है साल का अंतिम चंद्रग्रहण, इन राशियों पर पड़ने जा रहा है बुरा असर, जानिए क्या है टाइमिंग

आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर साल का अंतिम चंद्र ग्रहण लग रहा है. आज सुबह से ही पटना के गंगा घाटों सहित बिहार के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान के लिए लोगों की अपार भीड़ देखी जा रही है. बेगूसराय के सिमरिया घाट पर अब तक लाखों लोगों ने गंगा स्नान कर लिया है. वही हाजीपुर स्थित सोनपुर मेला अवसर पर गंगा घाट के नजदीक भूत मेला का आयोजन किया गया.

आज लगेगा खग्रास चंद्रग्रहण:-आप सभी को सही जानकारी के उद्देश्य से:-विस्तृत से जाने ग्रहण के बारे में:- श्री शुभ संवत 2079 साके 1944 कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा मंगलवार तदनुसार 8 नवंबर 2022 को वाराणसी पंचांग के अनुसार से चंद्र ग्रहण लग रहा है जिसका समय इस प्रकार है सायं 5:00 से चंद्रोदय स्पर्श एवं मोक्ष रात्रि 6 :19 बजे! मोतिहारी से ग्रहण का समय सायं 5: 1 से रात्रि 6:11 तक यह ग्रहण लगेगा! यह ग्रहण एशिया ऑस्ट्रेलिया उत्तरी अमेरिका उत्तर पूर्वी यूरोप के कुछ भाग तथा दक्षिणी अमेरिका के अधिकांश भाग से दिखाई देगा! चंद्र ग्रहण में सूतक काल 9 घंटा पूर्व लगता है, सूतक लग जाने पर मंदिर में प्रवेश करना, मूर्ति को स्पर्श करना, भोजन करना, मैथुन क्रिया यात्रा इत्यादि वर्जित है।

बालक रोगी अत्यावश्यक में पथ्याहार ले सकते हैं। भोजन सामग्री जैसे दूध दही घी इत्यादि में कुछ रख देना चाहिए। ग्रहण मोक्ष के बाद पीने का पानी ताजा ले लेना चाहिए। ग्रहण काल में श्राद्ध दान जप मंत्र सिद्धि का शास्त्रोक्त विधान है।

इस ग्रहण का कुल अवधि एक घंटा 10 मिनट है। 12 राशि पर इस ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा जैसे मेष राशि पर घात, वृष पर हानि, मिथुन पर लाभ, कर्क पर सुख, सिंह राशि पर मानहानि ,कन्या राशि पर मृत्यु तुल्य कष्ट, तुला राशि पर स्त्री पीड़ा, वृश्चिक राशि पर सूर्य, धनु राशि पर चिंता ,मकर राशि पर व्यथा, कुंभ राशि पर श्री,:,और मीन राशि पर छती का प्रभाव रहेगा ।जिनका जन्म भरनी नक्षत्र मेष राशि में हो वह इस ग्रहण को न देखें।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *