ऐतिहासिक घड़ी: आज रात चांद पर उतरेगा भारत का चंद्रयान-2

इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं। शुक्रवार की रात हमारे सपनों का चंद्रयान चांद की धरती पर होगा। यह ऐतिहासिक पल होंगे। देश के लिए चांद-रात होगी। आइये, आपको बताते हैं कि भारत के गौरव का चंद्रयान-2 किस तरह चंद्रमा की धरती पर उतरेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 70 छात्र-छात्राओं के साथ इसरो के बेंगलुरु स्थित केंद्र में इसे लाइव देखेंगे। अमेरिकी एजेंसी नासा समेत पूरी दुनिया की निगाह इस अभियान पर है। इसरो ने कहा है कि ऑर्बिटर और लैंडर पूरी तरह ठीक हैं। हम उस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें, इसरो के दूसरे डी-ऑर्बिटल ऑपरेशन के बुधवार को सफलतापूर्वक होते ही भारत का पहला मून लैंडर विक्रम सात सितंबर को चांद पर उतरने के लिए तैयार है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के अनुसार, विक्रम का दूसरा डी-ऑर्बिटल ऑपरेशन बुधवार तड़के 3।42 बजे ऑनबोर्ड संचालन तंत्र का उपयोग करते हुए शुरू हुआ और नौ सेकेंड में पूरा हो गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *