लॉन्चिंग के 29 दिन बाद आज चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा चंद्रयान-2

अपनी लॉन्चिंग के 29 दिन बाद चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2)कल यानी मंगलवार को सुबह 9.30 बजे चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। चंद्रयान-2 सात सितंबर को चंद्रमा पर लैंड करेगा, इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation, Isro) के लिए उपलब्‍ध‍ि एक मील का पत्‍थर साबित होगी। चंद्रयान-2 को 22 जुलाई को श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण केंद्र से रॉकेट बाहुबली के जरिए प्र‍क्षेपित किया गया था।

भारत के लिए मंगलवार का दिन बेहद खास है। चंद्रयान-2 लांचिंग के 29 दिन बाद आज सुबह चांद की कक्षा में प्रवेश करेगा। इसरो के चेयरमैन के. सिवन ने बताया कि चांद की कक्षा में प्रवेश करने के लिए चंद्रयान-2 को अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा। इसके बाद चार बार इसकी कक्षा में बदलाव किए जाएंगे और अंत में सात सितंबर को यह चांद की सतह पर उतरेगा।.


वैज्ञानिकों के मुताबिक, चांद पर हवा नहीं है। गुरुत्वाकर्षण भी अलग अलग है। ऐसे में चंद्रयान के लिए गति को कम कर के सॉफ्ट लैंडिंग करना बड़ी चुनौती होगी। चांद की सतह पर बड़े-बड़े बोल्डर भी हैं, जिससे टकराकर क्रैश होने का खतरा है। यान की रफ्तार कम करना इसरो के मुताबिक चांद के पास गुरुत्वकर्षण के प्रभाव में पहुंचने के लिए यान की गति को कम करना पड़ेगा। ऐसे में सभी चीजें बिल्कुल सटीक होनी चाहिए। जरा सी भी गलती चंद्रयान-2 को अनियंत्रित कर सकती है।

08.30 से 09.30 बजे के बीच आज सुबह चांद कक्षा में प्रवेश करेगा। दो सितंबर को चांद से 100 किमी पहले लैंडर ‘विक्रम’ अलग होगा। चांद पर उतरते ही इंजन बंद हो जाएगा और 15 मिनट बाद चंद्रयान-2 पहली तस्वीर भेजेगा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *