चंद्रयान 2 ने अंतरिक्ष से ली धरती की तस्वीरें, फोटो देखने के बाद पूरी दुनिया सोचने को हुई मजबूर

पटना : इस साल की नहीं, बल्कि कई वर्षों की मेहनत रंग ला चुकी है,जिसका नतीजा है कि चंद्रयान से ली गई धरती की तस्वीर आज दुनिया के सामने आ गई है। चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर में लगे एलआई 4 कैमरे से धरती की तस्वीर ली गई है। इसरो की ओर से जारी चंद्रयान 2 के तस्वीरों के अनुसार पृथ्वी के अलग-अलग रंग दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि इसरो ने रविवार को चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर में लगे एलआई 4 कैमरे से ली गई तस्वीरें ट्विटर के माध्यम से शेयर की है। इसरो ने ट्विटर में पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरें शनिवार को ली गईं हैं। पोस्ट में इसरो ने तस्वीरों के साथ एक टैग लाइन दिया है, चंद्रयान 2 के विक्रम लैंडर से ली गई पृथ्वी की सुंदर तस्वीरों का पहला सेट। 3 अगस्त 2019 को चंद्रयान 2 के एलआई 4 कैमरे से पृथ्वी का नजारा।

22 जुलाई को चंद्रयान 2 हुआ था लॉच : इसरो ने अंतरिक्ष में चंद्रयान 2 को लॉच किया गया था। चंद्रयान 2 को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से छोड़ा गया था। अब इसी मिशन से इसरो को तस्वीरों मिलनी शुरू हो गई है। मतलब मिशन अपने काम को सही दिशा में अंजाम दे रहा है। इसरो से जारी जानकारी के अनुसार 3850 किलोग्राम चंद्रयान 2 का वजन था। रॉकेट के तीन हिस्से हैं- ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर। इन्हें चांद तक करीब चार लाख किलोमीटर तक की यात्रा तय करनी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *