chandrayaan-3 की सफलता पर धोनी ने मनाया जश्न, माही की बिटिया ने ताली बजाकर किया स्वागत

एमएस धोनी ने इस तरह सेलिब्रेट की चंद्रयान-3 की लैंडिंग, खूब वायरल हो रहा वीडियो : बुधवार (23 अगस्त) को भारत चंद्रयान -3 के साथ चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया. इस पल को हर भारतीय ने सेलिब्रेट किया.

वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी इस पल का जश्न मनाया. धोनी का जश्न मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है. वीडियो में धोनी को खास पल को सेलिब्रेट करते हुए देखा जा सकता है.

वायरल वीडियो में धोनी ब्लू टैंक टॉप और जिम शॉर्ट्स में दिखाई दे रहे हैं. वे बड़े ही शांत अंदाज़ से चंद्रयान-3 की लैंडिंग का जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी अपनी थाई से ताली बजा रहे हैं. उनका ये वीडियो तेज़ी से इधर-उधर धूम रहा है. वहीं धोनी की पत्नी साक्षी ने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी बेटी जीवा चंद्रयान-3 की लैंडिंग को सेलिब्रेट करते हिए दिख रही थीं.

बता दें कि धोनी के अलावा कई क्रिकेटर्स ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर सोशल मीडिया के ज़रिए बधाइयां पेश कीं. लिस्ट में दिग्गज सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली भी शामिल रहे थे. सचिन तेंदुलकर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, “विजय विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा.” इसके अलावा किंग कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा था, “चंद्रयान-3 की टीम को बधाई. आपने देश को गौरवान्वित किया है. जय हिंद!”

चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बना भारत

गौरतलब है भारत चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बन गया है. इससे पहले अमेरिका, चाइना और रूस चांद की सहत पर लैंड कर चुके हैं. वहीं भारत ऐसा पहला देश बना जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा. गौरतलब है कि 23 अगस्त को चंद्रयान-3 ने करीब 6:04 (शाम) को सॉफ्ट लैंडिंग कर ली थी.

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP,YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *