अगले साल से गांधी मैदान में मनेगा विद्यापति समारोह, सुशील मोदी ने चेतना समिति को दिया प्रस्ताव

उपमुख्यमंत्री सुशील माेदी ने कहा कि मिथिला के विकास से ही देश का विकास संभव है। विद्यापति समाराेह के दूसरे दिन साेमवार काे उन्हाेंने कहा कि विद्यापति अमरकवि हैं। उनकी रचनाएं शाश्वत अाैर कालजयी हैं। सरकार मिथिलांचल के विकास के लिए प्रयासरत है। उन्होंने अगले साल से विद्यापति स्मृति पर्व समारोह गांधी मैदान में करने का अाग्रह चेतना समिति से किया। साथ ही विद्यापति स्मृति पर्व पर राजकीय समारोह विद्यापति भवन में मनाने की घोषणा की। उन्हाेंने कहा कि इस संबंध में वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सौराठ मधुबनी में 27 करोड़ से मिथिला चित्रकला संस्थान केंद्र का निर्माण हो रहा है। वहां से छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स व तीन वर्षीय डिग्री कोर्स का प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशिक्षण लेनेवाले सर्टिफिकेट कोर्स के छात्रों को प्रत्येक माह एक हजार व डिग्री कोर्स के छात्रों को प्रत्येक माह 1500 रुपए स्कॉलरशिप मिलेगी। मिथिला ललित कला संग्रहालय का निर्माण 13 करोड़ से हो रहा है।

 

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि वे मिथिलांचल के लिए समर्पित हैं। मैं सदा इसके विकास के लिए प्रयास करता रहूंगा। पीएचइडी मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि 66 साल से लगातार यह समारोह चेतना समिति की उपलब्धि है। सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने चेतना समिति द्वारा प्रकाशित पत्रिकाओं को बिहार सरकार द्वारा मदद करने की घोषणा की। विद्यापति पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म बनाने के लिए चेतना समिति को सारा साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा गया।

विभूतियों को मिला सम्मान : इस अवसर पर साहित्यिक ज्योत्सना सम्मान डॉ. विभा कुमारी, भाग्यनारायण झा पत्रकारिता सम्मान प्रशांत कांत, पुरातत्व वैज्ञानिक विजयकांत मिश्र सम्मान प्रो. अयोध्यानाथ झा को मिला। पत्रकार मनोज कुमार झा को भी सम्मानित किया गया।

पुस्तक व कला प्रदर्शनी का उद्‌घाटन : समारोह में पत्रकार विकास कुमार झा के संयोजकत्व में प्रवासी मैथिल संपर्क आ समन्वय विषय पर विचार गोष्ठी हुयी। इसमें माधवकांत मिश्र, प्रो ताराकांत झा, प्रो. उदयनाथ झा, प्रो रत्नेश्वर मिश्र, डॉ. रामावतार यादव ने अपने विचार रखे। मिलर स्कूल परिसर में मिथिला पेंटिंग, हस्तकला उत्पादित वस्तुओं तथा पुस्तकों की प्रदर्शनी का मोहन चौधरी ने उद‌्घाटन किया। समिति के अध्यक्ष ई विवेकानंद झा ने स्वागत व सचिव उमेश मिश्र ने संचालन किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रेमलता मिश्र प्रेम ने किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *