टूट गया छठ पूजा की परंपरा, 7 साल के बेटे ने दी सुमित को मुखाग्नि; रामबाबू व दिलीप के घर में होनी थी शादी

सुमित करते थे छठ, मां बोलीं- टूट गया परिवार:7 साल के बेटे ने दी सुमित को मुखाग्नि; रामबाबू व दिलीप के घर में होनी थी शादी : कांटी प्रखंड की सिरसिया पंचायत में 6 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। सभी के परिवार में कोहराम मच गया है। इनमें शामिल सुमित कुमार उर्फ गोपी (25) की मां आशा देवी कहती हैं वह 8 साल से छठ पूजा करते थे। अब कोई छठ पर्व करने वाला नहीं है। छठ पर्व पर पूरा परिवार टूट गया।

छठी मइया में उनकी बहुत आस्था थी। वह राजमिस्त्री थे। 2012 में उनकी शादी हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। 7 साल के बड़े बेटे दिव्यांश ने उसे मुखाग्नि दी। पूरा गांव इस दृश्य को देखकर भाव विभोर हो उठा। आसपास के लोग बताते हैं कि दिव्यांश को ठीक तरीके से ये भी नहीं समझ आ रहा था कि क्या हुआ है।

पोती की नहीं हो पाएगी शादी
जहरीली शराब से मरने वाले रामबाबू राय (65) के घर में एक माह बाद उनकी पोती अनिशा की शादी होने वाली थी। मृतक के बेटे चुन्नू राय ने बताया कि बेटी की शादी तय हो चुकी थी। लेकिन, इस शराब ने परिवार की खुशियां उजाड़ कर रख दीं। अब छठ और होली भी नहीं मनाएंगे। चुन्नू बताते हैं कि पिता रेलवे से रिटायर्ड थे। घर पर ही रहते थे। वे कभी-कभी शराब पी लेते थे। अब किसने और कब उन्हें शराब पिलाई। ये कहना मुश्किल है। क्योंकि, मंगलवार को अचानक से सुबह उठे और पानी मांगने लगे। कहने लगे कि कुछ नहीं दिख रहा है। इसके बाद बेचैन हो गए। शर्ट फाड़कर फेंक दिया। उल्टियां करने लगे। तुरंत हॉस्पिटल ले गए। जहां दो घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई।

दिलीप के घर भी नहीं बजेगी शहनाई
मृतक दिलीप राय के घर भी अब शादी की शहनाई नहीं बजेगी। उनकी छोटी बेटी की शादी होने वाली थी। कई जगहों पर बातचीत चल रही थी। लेकिन, एक झटके में परिवार की खुशियां उजड़ गईं। मृतक के भाई संजीव ने बताया कि दिलीप गुजरात में रखकर मेहनत मजदूरी करते थे। छठ मनाने घर आए हुए थे। दो बेटी की शादी हो चुकी है। तीसरी और सबसे छोटी खुशबू की शादी की बात चल रही थी। खुशियों की शहनाई गूंजने से पहले मातमी सन्नाटा पसर गया। दिलीप के दामाद चित्तरंजन कुमार मुखिया प्रत्याशी हैं। जहरीली शराब से हुई पांच मौत मामले में पुलिस ने चित्तरंजन को भी हिरासत में लिया है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *