छठ को लेकर CM का निर्देश, कहा- किसी तरह की गलतियां नहीं होनी चाहिए, लोगो को असुविधा न हो

मुख्यमंत्री ने नासरीगंज से गायघाट तक किया निरीक्षण, कहा- छठव्रतियों को नहीं होनी चाहिए किसी तरह की कठिनाई, अफसरों को हिदायत, दीपावली के बाद फिर से लेंगे तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अफसरों को हिदायत दी कि छठव्रतियों को कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को छठ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दानापुर के नासरीगंज घाट से लेकर गायघाट तक गंगा घाटों का स्टीमर से निरीक्षण किया। लोक आस्था का महापर्व छठ 31 अक्टूबर को शुरू हो रहा है। समय कम है। लिहाजा जहां भी कमी दिखी, मुख्यमंत्री घाटों तक के एप्रोच रोड, बिजली, सफाई, सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को आदेश देते रहे। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के बाद संवाददाताओं से कहा कि जब तक तैयारियों को हम खुद देख नहीं लेते तब तक संतोष नहीं होता है। दीपावली के बाद हम एक बार और तैयारियों का जायजा लेंगे। सभी विभाग के अधिकारी तैयारी में लगे हुए हैं। सुरक्षा को लेकर ध्यान दिया जा रहा है। इस बार गंगा का जलस्तर ऊपर है। लिहाजा हर घाट पर बैरिकेडिंग होगी, ताकि एक दूरी के आगे लोग नहीं जा सकें। उन्होंने अफसरों से कहा-यह काम जल्द हो जाना चाहिए। जहां भी श्रद्धालु भारी संख्या में अर्घ्य देने के लिए आते हैं, उन्हें अर्घ्य देने में असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है।
घाटों पर हो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : मुख्यमंत्री ने कहा कि छठव्रतियों के अतिरिक्त परिवार के लोग या दूसरे श्रद्धालु भी आते हैं, इसके कारण होने वाली भीड़ को देखते हुए आवागमन को दुरुस्त रखना होगा। छठ लोक आस्था का महापर्व है और बिहारवासियों के लिए विशिष्ट पर्व है। घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि समय पर सब काम पूरा कर लिया जाएगा। शुरू से ही हमलोगों ने गाइडलाइन दिया है। उसके आधार पर काम हो रहा है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विजेंद्र प्रसाद यादव, नंदकिशोर यादव, लक्ष्मेश्वर राय, सुरेश शर्मा, संजय झा (सभी मंत्री), बिहार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य उदय कांत मिश्रा, मुख्य सचिव दीपक कुमार, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, आमिर सुबहानी, अमृत लाल मीणा, प्रत्यय अमृत, चंचल कुमार, आनंद किशोर, प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल, डीएम कुमार रवि समेत भी मौजूद थे।

दीघा स्थित पाटीपुल घाट से महेंद्रू घाट के बीच 7 बड़े घाटाें पर पहुंचने के लिए एप्राेच राेड तैयार हाे गया है। इनमें पाटीपुल घाट, गेट नंबर 93 घाट, गेट नंबर 88 घाट, गेट नंबर 83 घाट, कुर्जी बालू घाट, कुर्जी-पाटलिपुत्र-विंद टाेली घाट, राजापुर पुल घाट शामिल हैं। वहीं, तीन घाटाें पर पहुंचने के लिए एप्राेच राेड का निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें बांसघाट, कलेक्ट्रेट घाट अाैर महेंद्रू घाट शामिल हैं। यहां से पूरब काली घाट से लेकर राजाघाट के बीच करीब 16 बड़े घाटाें पर छठ हाेगा। रिवर फ्रंट से गंगा की कलकल धारा गुजरने के कारण परेशानी नहीं है। जेपी सेतु से पश्चिम पाटलीपुल घाट तथा पूरब की अाेर घाट नंबर 93 अाैर 88 संयुक्त रूप से तैयार हाे गए हैं। इन घाटाें पर तीन किमी लंबाई अाैर 20 से 150 फीट चाैड़ी जगहाें के बीच पानी में खड़े हाेकर व्रती भगवान भास्कर काे अर्घ्य देंगे। लगभग यही स्थिति पूरब बढ़ते ही घाट नंबर 88 अाैर कुर्जी बालू घाट की है। इन घाटाें पर पानी में बैरिकेडिंग करने का काम शुरू किया गया है। पानी के अंदर बल्ला लगाकर तीन लेयर में बांस बांधा जाएगा। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से लाेहे की जाली लगायी जाएगी। इस बैरिकेडिंग से अागे नहीं जाने की जानकारी देने वाला फ्लैक्स लगाया जाएगा।

कुर्जी-पाटलिपुत्र घाट अाैर एलसीटी घाट काे खतरनाक घाट घाेषित करने की तैयारी चल रही है। जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों ने पानी की गहराई अधिक हाेने की रिपोर्ट जिला प्रशासन काे साैंपी है। दीपावली के बाद एक बार फिर इसका अाकलन किया जाएगा। इसके बाद इन घाटाें काे खतरनाक घाेषित करने का निर्णय लिया जाएगा। इसका एप्राेच राेड भी तैयार किया गया है। लाल कपड़ा लगाने का काम चल रहा है। खतरनाक घाेषित हाेने के बाद एप्राेच राेड पर बैरिकेडिंग करने बंद कर दिया जाएगा।

डीएम कुमार रवि ने सभी सेक्टर प्रभारियाें काे 30 अक्टूबर तक गंगा घाट पर पहुंचने वाले एप्राेच राेड के साथ घाटाें पर मूलभूत सुविधाओं से संबंधित सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि महापर्व के दाैरान घाटों पर की जाने वाली तैयारियों के दाैरान पूजा समितियों से अाने वाले सुझावों पर विशेष ध्यान रखकर कार्य संपन्न कराना है। इसके लिए समितियों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश सभी सेक्टर प्रभारियाें काे दिया गया है। महापर्व के दिन पूजा समितियों के स्वयंसेवक अार्इकार्ड, बैज व टाेपी पहन कर रहेंगे। ताकि, दूर से ही स्वयंसेवकों की पहचान हाे सके। इसके लिए समितियों के पदाधिकारियों से स्वयंसेवकों काे विशेष पहचान उपलब्ध कराने का अनुराेध किया गया है। समिति के सदस्याें ने नमामि गंगे अाैर बुडकाे से संबंधित समस्याओं का जिक्र किया है। इन्हें दूर करने के लिए बुडकाे के नाेडल पदाधिकारी काे कहा गया है।

बड़े घाटाें में शुमार बांसघाट, कलेक्ट्रेट अाैर महेंद्रू घाट से गंगा तट पर पहुंचने के लिए एप्राेच राेड का निर्माण कार्य चल रहा है। बांस घाट पर एक किमी तक एप्राेच राेड तैयार हाे गया है। शेष एक किमी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके लिए 5 पाेकलन, 7 हार्इवा, 7 जेसीबी अाैर एक रेसलर लगाया गया है। राेड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट द्वारा एप्राेच राेड के निर्माण के लिए सामग्री गिरायी गयी है। जहां मिट्टी गिली है, वहां बालू अाैर गिट्टी की धूरी बिछाकर एप्राेच राेड काे दुरुस्त किया जाएगा। इसी तरह कलेक्ट्रेट अाैर महेंद्रू घाट का एप्राेच राेड तैयार करने के लिए जिला प्रशासन की टीम 18 घंटे काम कर रही है। महेंद्रू घाट पर पीपापुल लगाने का काम लगभग पूरा हाे चुका है। इस घाट का एप्राेच राेड गंगा पथ के पाया नंबर 21 अाैर 22 के बीच से निकलकर दियारा पहुंचेगा। यहां से सीधे गंगा तट पर पहुंचकर व्रती भगवान भास्कर काे अर्घ्य देंगे। कलेक्ट्रेट घाट पर जाने वाला एप्राेच राेड महेंद्र घाट के सामने जाएगा। यहां लगभग एक किमी लंबा गंगा तट पर व्रतियों के लिए तैयार किया जा रहा है। रिवर फ्रंट स्थित कलेक्ट्रेट से लेकर गंगा पथ के पाया नंबर 13 से 14 के बीच एप्राेच राेड पहुंचेगा। यहां से पाया नंबर 16-17 के बीच से दियारा की अाेर जाएगा। करीब अाधा किमी निर्माण कार्य में परेशानी है। इस पर रात-दिन काम चल रह है। धूप नहीं हाेने से मिट्टी सूखने में परेशानी अा रही है। लेकिन, प्रशासनिक दावे के अनुसार दीपावली बाद एप्राेच राेड पूरी तरह से तैयार हाे जाएगा। कारण- दियारा में काेई परेशानी नहीं है।

पटना|छठ के दाैरान गंगा घाट अाैर एप्राेच राेड काे प्रकाशमय रखने के लिए निर्बाध बिजली सप्लाई हाेगी। इसके लिए पेसू ने गंगा तट के किनारे 10 अस्थायी कंट्राेल रूम बनाने का निर्णय लिया है। इसमें गेट नंबर 93, दानापुर पीपापुल, शाहपुर पुल, राजापुर स्थित पैंटालून के समीप, जक्कनपुर पावर सब स्टेशन, एसके मेमोरियल पावर सब स्टेशन, मंगल तालाब पावर सब स्टेशन, मीना बाजार पावर सब स्टेशन, गायघाट पावर सब स्टेशन, न्यू दीघा पावर सब स्टेशन शामिल है। सभी अस्थायी कंट्राेल रूम में विद्युत कार्यपालक अभियंता के कनीय अभियंता अाैर मानवबलाें की टीम रहेगी। फाॅल्ट की सूचना मिलते ही तत्काल दुरुस्त किया जाएगा। अाम लाेग कस्टमर कंट्राेल रूम 0612 – 2280024, 2280014, हेल्पलाइन नंबर 1912, पेसू कंट्राेल रूम नंबर 0612 – 2280506, 2280507, 2280508, 7763814671, 7763814672, 7763814673 पर फाेन करेंगे। यहां से अस्थायी कंट्राेल रूम में प्रतिनियुक्त विद्युत कार्यपालक अभियंता काे फाॅल्ट की तत्काल जानकारी दी जाएगी।
बच्चे की जेब में माेबाइल नंबर डालने की अपील : डीएम कुमार रवि ने छठ में घाट पर जाने से पहले बच्चाें की जेब में उनके माता-पिता का नाम, आवासीय पता अाैर माेबाइल नंबर लिखकर डालने की अपील की है, ताकि यदि काेई बच्चा बिछुड़ जाता है ताे उसे उन तक पहुंचाया जा सके। वहीं, एसएसपी काे घाटाें की बम निरोधक दस्ते से जांच कराने के लिए कहा।

रविशंकर ने किया घाटों का निरीक्षण
पटना|केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को छठ पर्व को लेकर प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारी को देखने के लिए दीघा के पार्टी पुल घाट, बांस घाट, एलसीटी घाट, कालीघाट और गांधी घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि छठ के दौरान व्रतियों और माताओं की विशेष चिंता की जाए। उनकी सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाएं। गंगा के पानी का स्तर कई घाटों पर अधिक है। उन्हाेंने हर घाट पर पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती के लिए कहा। उनके साथ पटना सदर एसडीएम, पटना नगर निगम के उपायुक्त, विधायक संजीव चौरसिया, अरुण कुमार सिन्हा और भाजपा के जिलाध्यक्ष सीताराम पांडे भी थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *