चिराग के लिए खुशखबरी, पशुपति पारस को झटका, मोदी सरका ने घर खाली कराने से इंकार किया

चिराग के विरोधियों को बेचैन करने वाली खबर, अभी राम विलास के दिल्‍ली वाले बंगले में रहेंगे PM मोदी के हनुमान : चिराग पासवान (Chirag Paswan) और भाजपा (BJP) के रिश्ते में तल्खी की खोज करने वालों को यह खबर बेचैन कर सकती है- दिल्‍ली में 12 जनपथ वाले राम विलास पासवान के नाम पर आवंटित बंगले में उनके बेटे चिराग पासवान अभी बने रहेंगे। फिलहाल, शहरी विकास मंत्रालय ने उन्हें अगले चार महीने तक इसमें रहने की इजाजत दी है।

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में फूट के बाद कयास लगाया जा रहा था कि चिराग इसे बंगले से बेदखल कर दिए जाएंगे, क्योंकि यह आवास केंद्र सरकार के मंत्रियों या समकक्ष पदधारकों के लिए आरक्षित है। इस समय चिराग सिर्फ सांसद हैं। सांसद के नाते उनके नाम से दूसरा आवास आवंटित है। दो टर्म के सांसद चिराग हमेशा अपने पिता के आवास में ही रहे हैं।

दिल्‍ली में 12 जनपथ का यह बंगला सोनिया गांधी के 10 जनपथ वाले आवास के ठीक बगल में है। राम विलास पासवान 1991 में इस बंगला में आए। चिराग की उम्र उस समय आठ साल से कम थी। उनकी परवरिश इसी आवास में हुई। बंगला की पहचान इस रूप में थी कि अगर कोई कह रहा है कि वह 12 जनपथ जा रहा है तो इसका मतलब यह निकलता था कि वह राम विलास पासवान से मिलने जा रहा है। यही वजह है कि चिराग किसी भी हालत में इस आवास से बेदखल नहीं होना चाहते हैं।

उन्होंने अपने स्तर पर इसे बचाने की कोशिश भी की। चिराग को इससे भी राहत मिली कि उनके चाचा पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) ने प्रस्ताव मिलने पर भी इस आवास में रहने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि इस बंगले से उनके पिता तुल्य अग्रज राम विलास पासवान की यादें जुड़ी हैं। उन्होंने इस आवास को राम विलास पासवान स्मृति भवन में बदलने की सलाह भी दे दी।

चिराग के प्रति केंद्र सरकार की ताजा नरमी का राजनीतिक अर्थ निकाला जा रहा है। चिराग बिहार सरकार की तीखी आलोचना करते हैं। जबकि, केंद्र सरकार की तारीफ करने का कोई अवसर हाथ से नहीं जाने देते हैं। इधर, बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) की हाल की गतिविधियां बीजेपी को असहज कर रही हैं। समझा जाता है कि राजनीतिक संतुलन बनाने के लिए ही चिराग को तरजीह दी जा रही है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और ह्वाटसअप पर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *