PM मोदी की ‘घटिया’ राजनीति, चिराग को दूर किया, पासवान को बतया मित्र, पारस को बनाएंगे मंत्री

PATNA : अगर आप राजनीति को समझना चाहते हैं तो कल का घटनाक्रम ध्यान से देख लीजिए। पालिटिक्स समझ अपने आप आ जाएगा। पीएम मोदी ने चिराग पासवान को अपने से दरकिनार कर दिया। वहीं उनके पिता रामविलास पासवान को श्रद्धाजंलि देते हुए उन्हें अपना परम मित्र बताया। सूत्रों से मिल रही खबरों के अनुसार चिराग के चाचा पशुपति पारस को मोदी सरकार ने मंत्री बनाने का फैसला भी ले किया है।

शाह के फोन के बाद पारस दिल्ली गए, केंद्रीय कैबिनेट विस्तार संभव, सुशील मोदी, संजय, आरसीपी, ललन, रामनाथ, संतोष, चंदेश्वर के भी नाम की चर्चा : केंद्रीय कैबिनेट का विस्तार 7-8 जुलाई को हो सकता है। यह पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में होना था। टल गया। सोमवार को इसकी चर्चा तब अचानक तेज हुई, जब केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में मौजूद पशुपति कुमार पारस से फोन पर बात की और देर रात में पारस दिल्ली चले गए। हालांकि, पारस ने इस बारे में पूछने पर कहा कि ‘अमित शाह ने उनसे रामविलास पासवान की जयंती को लेकर बात की।

अब संभावना है कि लोजपा के कोटे से चिराग पासवान शायद ही मंत्री बनेंगे। इस चर्चा मेंभाजपा और जदयू कोटे के भी नाम आए। भाजपा से सुशील मोदी तथा डॉ. संजय जायसवाल के नाम रेस में हैं। इन दोनों में कोई एक ही मंत्री बनेंगे। वहीं जदयू को मंत्री का दो या तीन पद मिल सकता है। इसके लिए आरसीपी सिंह, ललन सिंह, रामनाथ ठाकुर, संतोष कुशवाहा तथा चंदेश्वर चंद्रवंशी के नामों की चर्चा है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *