जिस फूलपुर से चुनाव जीतकर PM बने थे नेहरू, वहां से इलेक्शन लड़ सकते हैं नीतीश

PATNA-राजनीति में कहा जाता है कि चर्चा बनी रहनी चाहिए। अगर किसी के बारे में चर्चा हो रही है तो समझिए की धीरे-धीरे उस नेता को लोग स्वीकार कर रहे हैं। विगत कुछ दिनों से बिहार और देश की राजनीति में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। बिहार के सीएम और विपक्षी एकता को एक करने की बात करने वाले नीतीश कुमार कई बार कह चुके हैं कि उनको प्रधानमंत्री नहीं बनना है। बावजूद इसके मीडिया में सीएम नीतीश को पीएम मैटेरियल बनाए जाने को लेकर नई-नई बाते सामने आ रही है।

ताजा अपडेट के अनुसार चर्चा है कि नीतीश कुमार यूपी के फूलपुर लोक सभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। खबर कहां से आई नहीं पता, लेकिन बहुत जल्द इसपर जदयू नेता का खंडन आ गया। पत्रकारों से बात करते हुए ललन सिंह ने बताया कि फूलपुर के लोग चाहते हैं कि नीतीश कुमार वहां से चुनाव लड़े। लोगों की इस भावना का हम सम्मान करते हैं। हालांकि नीतीश कुमार चुनाव लड़ेंगे या नहीं यह फैसला नीतीश कुमार को करना है। मतलब साफ था कि कहीं ना कहीं फूलपुर और सीएम नीतीश को लेकर चर्चा चल रही है।

यूपी की राजनीति में पकड़ रखने वाले युवा पत्रकार मयंक कहते हैं कि अगर नीतीश कुमार फूलपुर से चुनाव लड़ते हैं तो इतना मान लीजिए कि अखिलेश यादव ने उन्हें विपक्ष का पीएम उम्मीदवार मान लिया है। जाति समीकरण को ध्यान रखा जाए तो यह बहुत सेफ सीट है। इतना हीं नहीं 1932 की जनगणना के अनुसार यहां 4 परसेंट कुर्मी वोटर है जो आज की डेट में 14 प्रतिशत होंगे। यादव और मुसलमानों को जोड़ दिया जाए तो वोट परसेंट चालिस से उपर चली जाएगी।

मयंक की माने तो फूलपुर सीट से चुनाव लड़ने के बाद बिहार और यूपी के कुल अस्सी लोक सभा सीट प्रभावित होंगे। लेकिन देखना होगा कि विपक्षी अपनी इगो पर कितना लगाम लगा पाता है। विपक्षी एकता की बात सच भी होगी या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।

1952 जवाहरलाल नेहरू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1957 जवाहरलाल नेहरू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1962 जवाहरलाल नेहरू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1964 (उपचुनाव) विजयलक्ष्मी पंडित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967 विजयलक्ष्मी पंडित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1969 (उपचुनाव) जनेश्वर मिश्रा संयुक्त सोसीयलिस्ट पार्टी
1971 विश्वनाथ प्रताप सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1977 कमला बहुगुणा भारतीय लोक दल
1980 बी.डी.सिंह जनता पार्टी (सेक्युलर)
1984 राम पुजन पटेल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989 राम पुजन पटेल जनता दल
1991 राम पुजन पटेल जनता दल
1996 जंग बहादूर पटेल समाजपार्टी पार्टी
1998 जंग बहादूर पटेल समाजवादी पार्टी
1999 धर्मराज पटेल समाजवादी पार्टी
2004 अतीक अहमद समाजवादी पार्टी
2009 कपिल मुनी करवरिया बहुजन समाज पार्टी
2014 केशव प्रसाद मौर्य भारतीय जनता पार्टी

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *