12 KM की स्पीड से चल रही है पछुआ हवा, पटना सहित 26 जिलाें में आज और कल शीतलहर

10 किमी की स्पीड से चल रही है पछुआ हवा, पटना सहित 26 जिलाें में आज और कल चलेगी शीतलहर : जम्मू-हिमाचल प्रदेश व देश के पहाड़ी राज्याें से आ रही सर्द पछुआ ने बिहार में कपकपी बढ़ दी है। हाड़ कपाने वाली ठंड से फिलहाल निजात मिलने वाली नहीं है। गुरुवार काे 10 से 12 किलाेमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा की वजह से पटना समेत बिहार के 26 जिलाें गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, जहानाबाद, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गाेपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, बक्सर, आरा, राेहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में काेल्ड डे रहा। शुक्रवार और शनिवार काे इन्हीं जिलाें में शीतलहर चलेगी। इस सीजन में पहली बार काेल्ड वेव का यलाे यलर्ट जारी हुआ है।

देश में 29 तक कड़ाके की सर्दी पड़ने के हैं आसार
नई दिल्ली | हिमालय से लेकर मध्य भारत तक तेज रफ्तार में उत्तर, उत्तर-पश्चिमी सर्द हवाएं चल रही हैं जिसके चलते वास्तविक तापमान से भी दो से तीन डिग्री कम की सर्दी महसूस हो रही है। दिन और रात के तापमान में 12 से 15 डिग्री का अंतर हो गया है। हालांकि 29 जनवरी तक अभी कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार हैं। 29 जनवरी को पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी।

पटना का न्यूनतम पारा 4 डिग्री गिरकर 9 पर आया
गुरुवार काे पटना समेत 18 जिलाें का न्यूनतम पारा 9 या इससे नीचे दर्ज किया। इनमें गाेपालगंज का न्यूनतम पारा 7.4, नवादा का 7.7, औरंगाबाद का 7.8 डिग्री दर्ज रिकार्ड किया गया। भागलपुर का 10.6 तथा सहरसा का 10.5 डिग्रीकाॅर्ड किया गया। बिहार में सबसे अधिक न्यूनतम पारा खगड़िया में 6.9 डिग्री गिरा और 9.2 डिग्री दर्ज किया गया।

सूबे में पूसा सबसे सर्द रहा, यहां का न्यूनतम पारा 7 डिग्री दर्ज किया गया
पटना माैसम विभाग के वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया कि फिलहाल बारिश नहीं हाेगी। सर्द पछुआ हवा की रफ्तार 15 किलाेमीटर तक रह सकती है। कनकनी बढ़ेगी। इस सीजन में पहली बार काेल्ड वेव काे लेकर यलाे अलर्ट जारी किया गया है। अगले 3 दिनाें में न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री तक गिरेगा। गुरुवार काे सूबे में पूसा सबसे सर्द रहा। यहां का न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री गिरकर 7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पटना का न्यूनतम पारा 3.8 डिग्री गिरकर 9 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम }12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली सर्द हवा ने बढ़ाई कंपकंपी, प्रदेश के 18 जिलाें का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री या इसके नीचे पहंुचा
अधिकतम पारा भी गिरा| सर्द हवा चलने और खिली हुई धूप नहीं निकलने की वजह से पटना समेत बिहार के लगभग सभी जिलाें का अधिकतम पारा भी लुढ़का गया। पटना का अधिकतम पारा 1.8 डिग्री गिरकर 18.6 दर्ज किया गया।

यहां का पारा 9 से नीचे| गया का न्यूनतम पारा 4.2 डिग्री गिरकर 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं माेतिहारी का 4.8 डिग्री गिरकर 8.2, जीरादेई का बुधवार की तरह की 9 डिग्री, जमुई का 5.5 डिग्री गिरकर 9 डिग्री रहा।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और Whattsup, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *