भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 7 लाख के पार, 24 घंटे में हुईं 473 मौतें

भारत में लगातार कोरोनावायरस के मामलों में इजाफा हो रहा है। इसी के चलते भारत कोरोना संक्रमण के मामले में तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। भारत में आज 22 हजार 500 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ भारत में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 7,20,346 हो गयी है। जिसमें 2,59,926 मामले एक्टिव हैं। जबकि बीते 24 घंटे में 15,256 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ भारत में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 4,40,150 हो गयी है। जबकि, एक दिन में भारत में 473 मौतें हुईं हैं।

इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 20 हजार 174 हो गया है।बता दें कि भारत में बीते कई दिनों से कोरोना वायरस के 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

यही कारण है कि नए मामलों में लगातार चार दिनों के हाई रिकॉर्ड के साथ भारत ने रविवार को रूस को पछाड़ दिया।

बता दें कि पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 5368 मामले सामने आए हैं। इसी के साथ महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 2,11,987 हो गई है। वहीं तमिलनाडु में 3827, दिल्ली में 1379, गुजरात में 735, तेलंगाना में 1831, उत्तर प्रदेश में 929, आंध्र प्रदेश में 1322, पश्चिमी बंगाल में 861 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *