दिवाली से पहले गाय को खिलाए चने और गुड़, घर में होगी धन की वर्षा, भर जायेगी आपकी झोली

New Delhi: दिवाली के दिन हर कोई Lakshmi pujan करता है और इस ख़ास मौके पर लोगों को कई विधि-विधान का धयान रखना होता है। अगर आप दिवाली पर इन खास चीजों को ध्यान रखेंगे तो आपपर हमेशा लक्ष्मी माता की कृपा बनी रहेगी। ऐसा कहा जाता है कि, Lakshmi pujan से पहले आप अगर गाय को चने और गुड़ खिलाते हैं तो इससे आपको काफी लाभ होता है।

गौरतलब है कि, हर घर में Diwali के खूबसूरत त्योहार पर तैयारियां होती हैं। इस दिन हर कोई नए-नए कपड़े पहनकर भगवान की पूजा अर्चना करता है। ऐसा कहा जाता है कि, लक्ष्मी जी की पूजा बिना विधि विधान से की अगर गई हो तो वह स्वीकार नहीं होती है। तो ऐसे में आज हम आपको मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जाहिर है शास्त्रो के अनुसार और हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय में सभी देवी देवता का वास होता है जिनके गोमूत्र के सेवन से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। गाय का गोबर भी इन दिनों कई औषधियों में प्रयोग होने लगा है। साथ ही इससे घरों में होने वाली पूजा के दौरान भी गाय के गोबर से बने कंडे का इस्तेमाल होता है। हवन के लिए भी इसको सुबह माना जाता है।

इन सब बातों को ध्यान में रखना जरूरी है और अगर आप इन बातों को ध्यान रखते हैं तो आपको कभी भी समस्याओं का सामना नही करना पड़ेगा। लेकिन इसके साथ ही शास्त्रों के अनुसार ऐसा कहा गया है कि, दिवाली से दो दिन पहले यानि धनतेरस के शुभ अवसर पर गाय को चने और गुड़ खिलाने से काफी लाभ होता है। आपको दिवाली से पहले यानि धनतेरस के दिन स्नान करने के बाद एक कटोरी में भुने हुए चने और गुड़ लेना है, ये समान लेने के बाद आपको इसको गाय को खिला दें। गाय को खिलाने के बाद गाय पर हाथ फेरे और मन ही मन में मां लक्ष्मी का आह्रान करें ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जायेगी साथ ही मां लक्ष्मी का वास आपके ऊपर बना रहेगा। ऐसे में अगर आप भी Lakshmi pujan के दौरान इन बातों का ध्यान रखेंगे तो आपको काफी लाभ होगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *