दिल्ली से चंडीगढ़ तक साइकिल चलाकर पहुंचे अमिताभ बच्चन, KBC 15 में खुद सुनाया किस्सा

NEW DELHI – दिल्ली से चंडीगढ़ तक साइकिल चलाकर गए थे महानायक अमिताभ बच्चन? KBC 15 में सुनाया किस्सा : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। इस शो में बिग बी अपने जीवन से जुड़े कई किस्से साझा करते रहते हैं। अमिताभ बच्चन दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से साइंस में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने 1962 में बीएससी की थी। लेकिन विज्ञान की पढ़ाई सुपरस्टार के लिए पसंद से ज्यादा मजबूरी थी। इसे लेकर उन्होंने KBC 15 में खुलासा किया।

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने बताया कि बीएससी के लिए उन्हें कहीं भी एडमिशन नहीं मिल रहा था। एडमिशन के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इतना ही नहीं एडमिशन के लिए वह चंडीगढ़ तक गए थे और वो भी साइकिल पर। बिग बी ने बताया कि वह दिल्ली से चंडीगढ़ साइकिल पर गए थे, लेकिन वहां भी उन्हें एडमिशन नहीं मिल सका।

हाल ही में शेख अजमत हॉटसीट पर बैठे थे और उनके साथ बिग बी ने अपना ये किस्सा सुनाया। बिग बी ने कहा, “मुझे कहीं एडमिशन नहीं मिल रहा था और मैं दिल्ली में कॉलेज ढूंढ रहा था। किसी ने बताया कि चंडीगढ़ में मेरा एडमिशन हो जाएगा। तो मैं साइकिल पर चंडीगढ़ निकल गया। बाद में खूब खोजने के बाद मुझे दिल्ली में एडमिशन मिला। मैंने बीएससी ली और पहला लेक्चर मेरे लिए यह समझने के लिए काफी था कि यह मेरी विशेषता नहीं है।”

अमिताभ बच्चन ने कहा कि वह पास हो सकें इसके लिए उन्होंने गाइड बुक्स का सराहा लिया। तीन साल गाइड के सहारे वह बीएससी में टिक पाए। इससे पहले वाले एपिसोड में बिग बी ने बताया था कि एक बार वह फिजिक्स के पेपर में फेल हो गए थे।

आपको बता दें कि एक्टर बनने से पहले अमिताभ बच्चन ने कोलकाता के पास एक खनन कंपनी में काम किया था। बाद में वह मुंबई गए और उन्होंने साल 1969 में फिल्मों में काम करना शुरू किया। पांच दशकों से अधिक समय से वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP,YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *