चक्रवाती तूफान को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, 135 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

साइक्लोन मोका गंभीर चक्रवाती तूफान में बदला:बांग्लादेश-म्यांमार तट की ओर जाएगा; 135 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं : मोका तूफान गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने बताया कि गुरुवार शाम 5 बजकर 30 मिनट पर यह तूफान गंभीर हो गया। गुरुवार देर रात इसका केंद्र बंगाल की खाड़ी के मध्य में पोर्ट ब्लेयर से पश्चिम-उत्तरपश्चिम में 510 किमी की दूरी पर था।

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार सुबह को तूफान की तीव्रता और बढ़ जाएगी। इस दौरान 135 किमी/प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। IMD ने तूफान के बांग्लादेश-म्यांमार तट की ओर जाने का अनुमान लगाया है।

मछुआरों को रविवार तक बंगाल की खाड़ी में ना जाने की सलाह
मौसम विभाग ने मछुआरों और शिप्स को रविवार तक मध्य और उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी एवं उत्तरी अंडमान सागर में ना जाने की सलाह दी है। वहां पहले से मौजूद जहाजों को तट पर लौटने के लिए कहा गया है।

मोका की वजह से त्रिपुरा और मिजोरम में शनिवार को भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार को नगालैंड, मणिपुर और साउथ असम में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल में NDRF की 8 टीमें और 200 बचावकर्मी तैनात किए गए हैं। 100 बचावकर्मियों को रिजर्व में रखा गया है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो आप हमें 5, 10, 20, 50 या ₹100 की आर्थिक मदद दे सकते हैं… आप हमें 8292560971 पर गुगल पे, फोन पे या पेटीएम कर सकते हैं..

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *