आज से दरभंगा एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू, सुबह 11.15 बजे लैंड करेगा पहला प्लेन

दरभंगा आज से हवाई रूट पर, 3 शहर के लिए फ्लाइटें, पहला विमान सुबह 11.15 बजे लैंड करेगा

मिथिलांचल के लाेगाें काे दीपावाली, छठ अाैर चुनावी नतीजे से पहले रविवार यानी 8 नवंबर काे बड़ी साैगात मिलने वाली है। रविवार से दरभंगा से दिल्ली, बेंगलुरू अाैर मुंबई के लिए तीन जाेड़ी स्पाइस जेट की फ्लाइट शुरू हाेने वाली हैं। फ्लाइट के अाॅपरेशन शुरू हाेते ही 20 सितंबर से ही तीन जाेड़ी फ्लाइट के लिए बुकिंग शुरू हाे गई थी।

8 नवंबर काे इन छह फ्लाइटाें में करीब 80 से 90 फीसदी टिकट बुक हाे चुके हैं। अभी आने वालों की संख्या ज्यादा है। इस बार दीपावाली व छठ में मिथिलांचल या इससे सटे जिलाें के जाे लाेग घर अाएंगे उन्हें पटना एयरपाेर्ट अाने की जरूरत नहीं हाेगी। भारतीय वायु सेना के अंतर्गत अाने वाले दरभंगा एयरपाेर्ट का एरिया 1,400 वर्गमीटर है। छह चेक-इन काउंटर हैं। यहां का टर्मिनल भवन, सभी जरूरी यात्री सुविधाओं के साथ व्यस्ततम समय में 100 यात्रियों को संभालने में सक्षम है।

पहली टेकअाॅफ दिल्ली के लिए 11.45 बजे
पहला विमान बेंगलुरु से उड़ान भरकर 11.15 बजे दरभंगा एयरपाेर्ट में लैंड करेगा। यही फ्लाइट 11.45 बजे दरभंगा से टेकअाॅफ करने के बाद दिल्ली 1:40 बजे दाेपहर में पहुंचेगी। दिल्ली से 2.20 बजे रवाना हाेकर यह फ्लाइट दरभंगा एयरपाेर्ट पर शाम चार बजे लैंड करेगी। दरभंगा से शाम 4:30 बजे बेंगलुरु रवना हाेगी अाैर 6.55 बजे लैंड करेगी। मुंबई से 12.10 बजे रवाना हाेकर फ्लाइट 2.30 बजे दरभंगा लैंड करेगी अाैर तीन बजे मुंबई के लिए रवाना होगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *