देश भर में नंबर 1 बना बिहार का दरभंगा एयरपोर्ट, 100 हवाई अड्डे की सूची में मिला पहला स्थान
दरभंगा एयरपोर्ट ने अपने 17 महीने के सफर में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। क्या है इसके विकास की नई योजना आइए जानते हैं विस्तार से : भारत सरकार की उड़ान योजना के तहत 8 नवंबर 2020 को शुरू हुआ दरभंगा एयरपोर्ट उड़ान योजना के तहत संचालित भारत के 100 एयरपोर्ट में नंबर वन पर काबिज है। पिछले 17 महीने में यहां से 5562 फ्लाइट उड़ी हैं जिनमें 8 लाख 12 हजार 67 लोगों ने आवागमन किया है।
19 अप्रैल 2022 तक के आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान यहां से 3 लाख 97 हजार 466 पैसेंजर ने उड़ान भरी जबकि 4 लाख 14 हजार 601 पैसेंजर यहां उतरे। दरभंगा एयरपोर्ट की इन उपलब्धियों से एयरपोर्टऑथोरिटी ऑफ इंडिया और बिहार सरकार गदगद हैं। इसके विकास के कई काम किए जा रहे हैं।
दरभंगा एयरपोर्ट सीमित संसाधनों के बावजूद देश के सफलतम हवाई अड्डे के रूप में उभर रहा है। खास यह है कि यात्रियों की संख्या के मद्देजनर दरभंगा एयरपोर्ट अन्य हवाई अड्डों को सीधी टक्कर दे रहा है। उल्लेखनीय है कि बीते साल आठ नवंबर को दरभंगा एयरपोर्ट से तीन रूटों पर उड़ान सेवा शुरू हुई थी। महज चार महीने में इस एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या एक लाख को पार कर चुकी है। लगभग 650 से अधिक उड़ानों में करीब सवा लाख लोगों ने दरभंगा एयरपोर्ट से आवागमन किया। वर्तमान में दरभंगा से दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु के लिए उड़ान उपलब्ध हैं। दिल्ली के लिए दो विमान सेवा है। 28 मार्च से तीन नए रुटों पर कोलकाता, पुणे व हैदराबाद के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी है।
डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR आप हमे फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं