बेटे के प्रेम विवाह की मां को मिली सजा, दबंगों ने दलित बुजुर्ग से महिला की मांग में भरवाया सिंदूर

दरभंगा। बिहार के दरभंगा में एक एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अधेड़ उम्र शादीशुदा महिला की मांग में एक दलित बुजुर्ग के हाथों जबरन सिंदूर डलवा दिया गया है। दरअसल इस महिला के बेटे ने अपने ही गांव की एक लड़की से प्रेम विवाह रचा लिया था। इसी से नाराज लड़की के दबंग परिजनों से इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 14 नवंबर की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार लड़के ने गांव से स्कूल जाती हुई लड़की को भगा कर दिल्ली चला गया और वहां उससे शादी रचा ली थी। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। लड़की के लापता होने के बाद उसके परिजनों ने लड़के पर अपहरण का मामला भी दर्शाज कराया था। दी के एक साल बाद लड़के ने लड़की के साथ एक फोटो फेसबुक पर शेयर की और शादी की जानकारी दी।

इसी जानकारी के बाद गांव में तूफान मच गया। लड़का के परिजनों ने गांव के एक दलित बुजुर्ग को पकड़ा और लड़के की मां को घर से निकाल कर सरेआम बुजुर्ग के हाथों जबरन उसकी मांग में सिंदूर भरवा दिया और माला भी पहनवा दी। वीडियो में महिला इस घटना का पूरा विरोध करती दिख रही है लेकिन दबंगों ने उसके हाथ-पांव जकड़ रखे हैं। घटना के सामने आने के बाद घनश्यामपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। लेकिन इस मामले में पुलिस अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *