दरभंगा-मधुबनी सहित बिहार के कई जिलों में आया जबरदस्त आंधी तूफान, सुहाना हुआ मौसम

पटना का मौसम आज रहेगा सुहाना, कई जिलों में होगी बारिश , कई जगह लू चलेगी : राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों का मौसम आज सुहाना रहेगा। पटना में बुधवार की शाम से ही पुरवा हवा चलने के कारण मौसम सुहाना बन गया है। जिस कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। प्रदेश में आज दो तरह का मौसम एक साथ दिख सकता है।

राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम स्तर की बारिश और कई जिलों में लू चलने की संभावना है। बुधवार को प्रदेश के किशनगंज में 5 जगहों पर 47.4 एमएम बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश किशनगंज के तैबपुर में 25.6 एमएम हुई। वहीं राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों के अधिकतम तापमान में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। किशनगंज और वाल्मीकि नगर के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज हुई है। सबसे गर्म जिला औरंगाबाद रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 6 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा। वहीं मंगलवार के मुकाबले बुधवार को पटना के तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। डेली बिहार डॉट कॉम

मौसम विभाग के अनुसार एक ट्रर्फ उत्तर बिहार से मध्य छत्तीसगढ़ तक औसत समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक एक रेखा बनी हुई है। इसके प्रभाव से गुरुवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और प्रदेश के उत्तर-पूर्व व दक्षिण पूर्व जिले के एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रहेगी। वहीं प्रदेश के भभुआ, गया, औरंगाबाद जिलों के एक-दो स्थानों पर लू चलने की आशंका है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *