अभी-अभी : दरभंगा तिहरा हत्याकांड का मुख्य आरोपी शिव कुमार झा हुये गिरफ्तार

अभी—अभी : दरभंगा तिहरा हत्याकांड का मुख्य आरोपी शिव कुमार झा हुये गिरफ्तार : अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दरभंगा तिहरा हत्याकांड का मुख्य आरोपी शिव कुमार झा को दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विगत कई दिनों से इस घटना के लेकर दरभंगा सहित बिहार के लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा था। विभिन्न संगठनों की ओर से दरभंगा बंद और आमरण अनशन तक का आयोजन किया गया था।

बता दें कि इस घटना में गंभीर रूप से झुलसे संजय झा और उनकी बहन पिंकी झा व उसके गर्भ में पल रहे आठ माह के बच्चे की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी है। वहीं, संजय की बहन निक्की झा और उनके पड़ोस में रहने वाली पूजा झा भी झुलस गयी हैं। निक्की झा 40 प्रतिशत झुलसी हुई हैं। रोज उनके घाव की ड्रेसिंग की जा रही है। गुरुवार को पीड़िता के घर पर कोहराम मचा था। संजय झा की मां रीता झा व बहन निक्की झा का रो-रोकर बुरा हाल था। संबंधी उन्हें संभालने में लगे थे। बड़ी संख्या में लोग उनके घर पर ढांढ़स बंधाने पहुंच रहे थे।

बातचीत में निक्की झा ने कहा कि हम चाहते हैं कि घटना के मुख्य आरोपित शिवकुमार झा की जल्द गिरफ्तारी हो। सरकार से मदद के बाबत पूछने पर निक्की ने कहा कि अब तो घर का एकमात्र कमाऊ पूत चला गया। अब हमें कोई क्या देगा। निक्की ने गम और गुस्से से भरे लहजे में कहा कि घटना के पूर्व हम लोगों ने कई बार पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगायी थी, पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर पुलिस ने थोड़ा भी संज्ञान लिया होता तो इस तरह की घटना नहीं होती। निक्की ने कहा इस घटना के लिए जिम्मेवार पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *