पुलवामा में देश के लिए शहीद हुए पंकज के घर गूंजी किलकारी, बेटी ने लिया जन्म

New Delhi : पुलवामा हमले में शहीद पंकज त्रिपाठी के घर पिछले शुक्रवार की सुबह में किलकारी गूंजी। शहीद की पत्नी रोहिनी ने पुत्री को जन्म दिया। बेटी के जन्म पर घर के साथ ही गांव के लोग भी खुश हैं।

फरेंदा क्षेत्र के हरपुर बेलहिया निवासी ओमप्रकाश त्रिपाठी के बेटे पंकज त्रिपाठी पुलवामा हमले में शहीद हो गए थे। उस समय पत्नी रोहिनी गर्भवती थीं। गुरुवार की रात रोहिनी को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उन्हें कस्बे के प्राइवेंट अस्पताल ले गए। चेकअप के बाद चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया।

शुक्रवार भोर में तीन बजे के करीब रोहिनी ने गोरखपुर के निजी अस्पताल में आपरेशन के बाद बेटी को जन्म दिया। पोती का चेहरा देख शहीद पंकज के माता-पिता की आंखें नम हो गईं। उन्हें अपनी पोती में बेटे का चेहरा नजर आ रहा है। शहीद के छोटे भाई शुभम त्रिपाठी ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

बता देंकि इसी साल 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में CRPF के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। ये हमला पाकिस्तान ने करवाया था। हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर एयरस्ट्राइक की थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *