घाट से लेकर सड़क तक सज-धज कर तैयार, घर की छतों पर भी रंगीन एलईडी बल्बों से सजावट

PATNA : संध्याकालीन अर्घ्य को लकर छठ घाटों की सजावट का काम शुरू हो गया है। अहले सुबह से ही छठ पूजा समिति के सदस्यों की टोली आने-जाने वाली हर सड़कों की सफाई में जुटी हुई है। घाटों पर जाने वाली मुख्य सड़कों के अलावा कॉलोनियों और अपार्टमेंटों में चारों तरफ सड़कों की सफाई सुबह से ही की जा रही है। कोविड 19 को लेकर ज्यादातर लोग इसबार अपने घरों पर ही छठ कर रहे हैं। घरों की छतों पर भी सजावट की जा रही है।

गंगा घाटों से लेकर आने-जाने वाली मुख्य सड़कों पर रॉलेक्स, गुब्बारे और फूलों से सजावट की जा रही है। छठ पूजा समितियों के द्वारा सड़कों पर रंगोली और स्वागत के लिए तोरण द्वार बनाए गए हैं। रंगीन एलईडी बल्बों से पूरे घाट को सजाया जा रहा है। सड़कों पर भी एलईडी बल्बों के जरिये बेहतरीन सजावट दिख रही है। इसके अलावा घरों की छतों पर भी लोग सजावट में लगे हैं। नगर निगम की ओर से सड़क के बगल की नालियों को ढंकने के अलावा सड़क के किनारे ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव सुबह से किया जा रहा है। घाटों पर भी ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *