मरीजों की हालत देख रो पड़े डा​क्टर, कहा-आक्सिजन के अभाव में हम लोगों को डिस्चार्ज कर रहे हैं

ऑक्सीजन की कमी का हाल सुनाते-सुनाते रो पड़े अस्पताल के CEO, कहा विकट है स्थिति : बेबसी देखिए, डॉक्टर रो रहे हैं कि मरीज मर जाएंगे बिना आक्सीजन के…ये देश के दिल राजधानी दिल्ली की हालत है। जी हां सुनने में अजीब लगे लेकिन यह सच है। कोरोना का मरीज डाक्टर के सामन एक के बाद एक दम तोड़ता जा रहा है और वह डाक्टर कुछ नहीं कर पा रहा। इता ही नहीं उसे अपने मरीजों के लिए आक्सिजन उपलब्ध करवाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार के समाने गिड़गिड़ाना पड़ रहा है। हम बात कर रहे है। सुनील सागर, शांति मुकुंद हास्पिटल के सीईओ की। सुनील सागर अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी का हाल सुनाते-सुनाते रो पड़े। उन्होंने कहा कि यहां विकट स्थिति है। हमारे पास बहुत कम ऑक्सीजन बची है। हमने डॉक्टरों से मरीजों को छुट्टी देने का अनुरोध किया है, जिसे भी छुट्टी दी जा सकती है उन्हें अस्पताल से छुट्टी दीजिए… यह ऑक्सीजन 2 घंटे या कुछ और समय में खत्म हो जाएगी।”

DEMO PHOTO

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी आज मीडिया को बताया कि शहर के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन पूरी तरह खत्म हो गई है। सरोज, राठी, शांति मुकुंद, तीरथ राम अस्पताल, यूके अस्पताल, जीवन अस्पताल का कहना है कि हमारे यहां ऑक्सीजन खत्म हो गई है। हम जैसे-तैसे उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर देने की कोशिश कर रहे हैं।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि जब केंद्र सरकार ने दिल्ली का ऑक्सीजन का आवंटन बढ़ा दिया है तो हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकारें इस तरह का व्यवहार क्यों कर रही हैं जैसे दिल्ली का उत्तर प्रदेश और हरियाणा से झगड़ा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के ऑक्सीजन संकट के पीछे प्रमुख कारण हरियाणा-यूपी द्वारा ऑक्सीजन के लिए ‘जंगल राज’ है। उनकी सरकार, अधिकारियों और पुलिस उनके ऑक्सीजन संयंत्रों से दिल्ली में आपूर्ति नहीं होने दे रहे हैं। हमारे अधिकारियों ने उनके अधिकारियों से बात की, हमने भारत सरकार से बात करने की कोशिश की लेकिन चीजें जमीन पर नहीं बदल रही हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *