दिल्ली के जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 100 से अधिक लोग कर रहे थे काम, दो की मौत
दिल्ली की फुटवियर फैक्ट्री में आग, 2 की मौत:100 मजदूर काम कर रहे थे, 20 को रेस्क्यू किया; कई अभी भी फंसे : दिल्ली के नरेला में मंगलवार सुबह फुटवियर फैक्ट्री में आग लग गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे में 2 लोगों की जान गई है। 20 लोगों को इमारत से निकाला गया है। झुलसने की वजह से इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। 10 फायर टेंडर मौके पर पहुंची हैं।
फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर आग लगी है। जब आग लगी उस वक्त वहां 100 मजदूर काम कर रहे थे। मजदूरों को फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सीढ़ियों से रेस्क्यू किया। कई अभी भी भीतर फंसे हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों की तादाद बढ़ सकती है।
इससे पहले 23 सितंबर को भी नरेला में ही एक फुटवियर फैक्ट्री में आग लग गई थी, जिस पर बाद में काबू पा लिया गया था। इसमें किसी की जान नहीं गई थी।
इनपुट : दैनिक भास्कर
डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR आप हमे फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं