पेट्रोल-डीजल पर डिप्टी CM का बेतुका बयान, कहा— वैक्सीन देने में अरबों खर्च हुए इसीलिए बढ़ रही कीमत

डिप्टी सीएम बाेलीं- काेराेना वैक्सीन देने में अरबों खर्च हो गए हैं, इसीलिए बढ़ रही है पेट्राेल-डीजल की कीमत : लाेग पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी इजाफे से भले ही परेशान हाें पर बिहार की डिप्टी सीएम रेणु देवी ने इसे बाजिव करार दिया है। रेणु देवी ने आज कहा- आप लोग ये नहीं देख रहे हैं कि कोरोना वैक्सीन लगाने में कितना पैसा लग गया है। लोगों को ये देखना चाहिये औऱ इसकी चिंता करनी चाहिये। हम स्वस्थ रहेंगे तो बहुत पैसा कमा लेंगे।

आज भारत सरकार ने अरबों-खबरों का इंजेक्शन 100 करोड़ लोगों को लगवाया है। अगर कोई प्रोपगेंडा करता है कि पेट्राेल-डीजल का दाम बढ़ने की बात करता है तो यह सही नहीं है। उप मुख्यमंत्री रेणु देवी शुक्रवार को बगहा के तिरुपति सुगर मिल में नए पेराई सत्र के मौके पर मौजूद थीं।

सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए, आगे और घटेंगे : उन्होंने कहा कि इस बात को भी महसूस कीजिए कि जब हम स्वस्थ रहेंगे तो निश्चित रूप से पैसा कमाते रहेंगे। उन्होंने पेट्रौल-डीजल के दाम में कमी करने के लिए भारत सरकार व बिहार सरकार को बधाई दी। कहा कि सरकार ने अभी डीजल का दाम 10 रुपए कम किया हैं। आगे भी इसका दाम निश्चित रूप से कम होगा। लोगों को किसी प्रोपगैंडा में पड़ने की जरूरत नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि किसानों के मुद्दे पर सरकार संवेदनशील है। दरअसल किसानों का कहना है कि इस साल हुई बेमौसम और भारी बारिश से उनकी फसल को बहुत नुकसान हुआ है। डिप्टी सीएम रेणु देवी ने किसानों को संयम बरतनने को कहा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का भी फसल बर्बाद हुआ है उन्हें राज्य सरकार मुआवजा देगी।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *