सुशांत राजपुत केस में पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने रिया से मांगी माफी, कहा- औकात वाले कमेंट पर खेद है

बिहार के पूर्व DGP को बयान पर पछतावा:अयोध्या में कथावाचन कर रहे गुप्तेश्वर पांडेय बोले- रिया चक्रवर्ती पर किए औकात वाले कमेंट पर खेद है : अपने बयानों से सुर्खियों में रहे पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे फिर चर्चा में हैं। इन दिनों वे अयोध्या में कथावाचन कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले के दौरान भी वे काफी चर्चित हुए थे। मामले की जांच के लिए बिहार और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनातनी के दौरान वे सुर्खियों में रहे। तब उन्होंने सुशांत की दोस्त रिया चक्रवर्ती के लिए औकात का बयान दिया था। बाद में उन्हें पता चला कि इसे अपमानजनक माना गया था, तो उन्होंने माफी मांगी थी।

हाल ही में पांडे से पूछा गया कि क्या उन्हें रिया चक्रवर्ती पर अपने उस कमेंट पर पछतावा है। उन्होंने कहा कि उनके लिए औकात का अंग्रेजी में मतलब कद होता है। उनका मानना है कि इसे अपमानजनक माना गया, इसलिए उन्होंने माफी मांगकर अपने शब्दों को वापस ले लिया था।

रिया के बारे में क्या बोला था गुप्तेश्वर पांडेय ने
सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला सुनाया था। तब बिहार के DGP रहे गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा था कि यह न्याय की जीत है। रिया चक्रवर्ती के परिवार वालों की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कमेंट को लेकर उन्होंने कहा था कि उनकी औकात नहीं है कि नीतीश पर कुछ बोल सकें। नीतीश कुमार के सपोर्ट से ही सुशांत के परिवार वालों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

अयोध्या में कथा वाचन कर रहे
पांडेय ने पिछले साल विधानसभा चुनाव के पहले बिहार के DGP के पद से VRS ले लिया था। वे चुनाव लड़ना चाहते थे। उनकी इच्छा थी कि वे बक्सर से विधायक का चुनाव लड़ें। जदयू के सदस्य भी बन तैयारी भी कर रहे थे, लेकिन ऐन वक्त पर टिकट नहीं मिल पाया।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *