पटना में काे’राेना से चार लोगों की माै’त, 202 नए केस मिले, धीरे—धीरे हालत खराब हो रहा
पटना में काेराेना से चार लोगों की माैत, 202 नए केस मिले, धीरे—धीरे हालत हो खराब हो रहा : राज्य में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 460 और पटना में 202 नए मरीज मिले हैं। वहीं गुरूवार को राज्य में 497 और पटना में 178 मरीज मिले थे। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 2660 और पटना में 1360 हो गई है। पटना के बाद सबसे अधिक एक्टिव मरीज भागलपुर में 211,गया में 109, मुजफ्फरपुर में 102, खगडिया में 100 और जहानाबाद में 57 में हैं। 24 घंटे में 415 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में 106607 सैंपल की जांच की गई। राज्य की पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 0.431 फीसदी जबकि पटना की पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 3.58 फीसदी हो गई है। राज्य की रिकवरी रेट 98.221 फीसदी है। पटना एम्स में तीन और पीएमसीएच में एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। इसमें मुजफ्फरपुर का रहने वाला एक तीन महीने का बच्चा अहद भी शामिल है।

अब तक रोज अौसतन 81 हजार लोग लेते थे प्रीकॉशन डोज, फ्री होते ही 13 लाख ने लगवाई
पवन कुमार } नई दिल्ली| कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड टीके की बूस्टर डोज फ्री करने का असर पहले ही दिन दिखा। केंद्र सरकार के इस निर्णय के बाद शुक्रवार को पहले ही दिन प्रीकॉशन डोज लेने वालों की संख्या 15 गुना से ज्यादा बढ़ गई। सरकार को उम्मीद है कि अगले 75 दिन में लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। राज्यों के पास मुफ्त वैक्सीन की करीब 10 करोड़ डोज उपलब्ध है। 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों को 10 अप्रैल से प्रीकॉशन डोज देने की शुरुआत हुई थी। इसके बाद 96 दिनों में 78.11 लाख लोगों ने ही प्रीकॉशन डोज लगवाई। यह रोज औसतन 81,366 था। वहीं, शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे तक 12.99 लाख लोगों ने प्रीकॉशन डोज ली। इसकी संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR आप हमे फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं