लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी ने राफेल विमान की एंट्री को बताया ऐतिहासिक, जानिए धोनी ने क्या कहा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया से काफी दूर रहते हैं, लॉकडाउन के करीब 5 महीने तक तो उन्होंने कोई भी पोस्ट नहीं किया। एमएस धोनी ने इस बीच कई महीनों बाद एक वीडियो पोस्ट किया था और अपनी रिटायरमेंट की सूचना फैंस को दी।आज जब भारतीय वायु सेना के लिए ऐतिहासिक क्षण आया है, 5 राफेल जेट विमान वायु सेना में औपचारिक रूप से शामिल हो गए हैं तो ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी खुद को ट्वीट करने से रोक नहीं पाए। महेंद्र सिंह धोनी ने ट्वीट करते हुए राफेल विमान की एंट्री को ऐतिहासिक बताया है।

एमएस धोनी ने राफेल विमान की एंट्री को बताया ऐतिहासिक

महेंद्र सिंह धोनी जो इंडियन टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल भी है, उन्होंने ट्वीट कर कहा राफेल विमान के सेना में शामिल होने से वायु सेना की शक्ति में बढ़ोतरी होगी।

4.5 फोर्थ जनरेशन के फाइटर राफेल जेट के पास दुनिया के बेस्ट पायलट होंगे। हमारे पायलट और इस एयरक्राफ्ट के साथ हमारी सेना की शक्ति बढ़ेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *