धोनी को BCCI ने किया बाहर, निराश हुए भारतीय क्रिकेट प्रशंसक, कहा- क्रिकेट नहीं देखेंगे
BCCI ने धोनी को दिखाया बाहर का रास्ता, दुखी फैंस बोले- नहीं देखेंगे क्रिकेट
क्रिकेट की दुनिया से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बाहर का रास्ता दिखाते हुए कॉन्ट्रैक्ट से निकाल दिया है।इस तरह से कहा जाए तो महेंद्र सिंह धोनी का अनुबंध नहीं है।
महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) को गुरूवार को BCCI के केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर कर दिया गया जिससे भारत के पूर्व कप्तान के भविष्य को लेकर एक बार फिर संदेह के बादल मंडराने लगे हैं। धोनी ने पिछले साल विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद क्रिकेट नहीं खेला है। बीसीसीआई ने अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 तक के लिये एनुअल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया। धोनी पिछले साल तक ए ग्रेड में थे जिन्हें सालाना पांच करोड़ रूपये मिलते थे। इस साल उन्हें बाहर का रास्ता दिखा गया है। इस खबर के आते ही ट्वीटर पर Thank You MS Dhoni का पेज ट्रेंड में आने लगा। इस पेज पर तमाम लोग धोनी के लिए इमोशनल मैसज लिख रहे हैं। क्रिकेट फैंस धोनी की तस्वीर शेयर कर उन्हें थैंक यू बोल रहे हैं। कुछ माही के कॉन्ट्रैक्ट बाहर होने को लेकर काफी मायूस हैं और क्रिकेट को नहीं देखने की बात कह रहे हैं।

धोनी के कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद भी कई लोगों को आशा है कि वह T20 World Cup में फिर वापसी करेंगे। यह खबर धोनी के फैंस के लिए HEART BREAKING है। लोगों कहा कहना है कि खेल के मैदान में कोई भी धोनी की जगह नहीं ले सकता है। बहरहाल, जो भी हो धोनी ने क्रिकेट को अपना खूब योगदान दिया है और लोग उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं अब क्रिकेट में धोनी नहीं तो हम फुटबॉल और हॉकी देखेंगे। तमाम लोग माही के रिकॉर्ड्स के आंकड़े पेश कर रहे प्राउड फील कर रहे हैं।
कई लोग धोनी के उस लम्हें को शेयर कर उनकी तारीफ कर रहे हैं जब मैच के दौरान एक फैन माही के पैर छूने पहुंचा था, जिसके हाथ में तिरंगा था। जैसे ही यह फैन माही के पैर छूने आगे बढ़ा तो उसके हाथ का तिरंगा नीचे गिरने वाला था तब कैप्टन कूल ने तुरंत देश के झंडे को उठाया और जमीं पर गिरने से बचाया था। धोनी ने विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। वह क्रिकेट से दूर है और अपने भविष्य के बारे में कुछ खुलासा भी नहीं कर रहे। मुख्य कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में कहा था कि धोनी जल्दी ही वनडे क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं ताकि आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके टी20 विश्व कप के लिये दावा पुख्ता कर सकें।
मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद पहले ही कह चुके हैं कि धोनी को प्रदर्शन के आधार पर ही टीम में फिर चुना जायेगा। धोनी ने अभी भविष्य के बारे में कुछ नहीं कहा है लेकिन उनके आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलने की पूरी संभावना है। विश्व कप के बाद से वह वेस्टइंडीज दौरे और दक्षिण अफ्रीका , बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से बाहर रहे। भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े नामों में से एक धोनी ने दक्षिण अफ्रीका में 2007 में टी20 विश्व कप और भारत में 2011 वनडे विश्व कप जीता है। उन्होंने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेलकर करीब 17000 रन बनाये हैं।