DIG साहेब का घर भी टूटा, आज भी चलेगा पटना में बुलडोजर अभियान, डीएम का आदेश— रूकना नहीं है

पटना के राजीव नगर में चल रहे बुलडोजर अभियान के पहले दिन सीआरपीएफ के डीआईजी साहेब, बिहार पुलिस के दो दारोगा, तीन सिपाही और राजद की महिला नेता सहित कई वीआईपी लोग शामिल हैं, राजीव नगर में घुसे 22 बुलडोजर, 75 निर्माण तोड़े, फायरिंग…लाठीचार्ज, सिटी एसपी घायल, 26 लोग गिरफ्तार हुए, भाजपा के ही विधायक बोले-ये बर्बर कार्रवाई, ऐसी कार्रवाई इसलिए…यहां बनेगा हाईकोर्ट का आवासीय भवन

राजीव नगर में रविवार को जिला प्रशासन 22 बुलडोजर, 40 मजिस्ट्रेट, 50 पुलिस अफसर और एक हजार जवान के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचा। अपने जीवन भर की जमा पूंजी लगाकर मकान बनाने वाले बुलडोजरों के आगे दीवार बन गए। शुरू में पुलिस ने लाठियां भांजी। जवाब में लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।

सिटी एसपी भी पत्थर लगने से घायल हो गए। फिर पुलिस ने 5 राउंड हवाई फायरिंग की। 150 राउंड से अधिक आंसू गैस के गोले भी छोड़े। जवाब में लोगों ने पेट्रोल बम बनाकर फेंका। रसोई गैस सिलेंडर में आग लगाकर उसे भी बम की तरह सड़क पर उछाल दिया। उनका कहना था कि अतिक्रमण हटाने के लिए भी उन्हीं पुलिस वालों को भेजा जाए जो हर एक ईंट जोड़ने पर रुपए वसूलने पहुंच जाते थे। तनाव बढ़ता देख दलबल के साथ डीएम और एसएसपी भी पहुंचे। फिर पूरे क्षेत्र को छावनी में बदलकर कार्रवाई की गई। 75 निर्माण तोड़े गए। इस दौरान 10 से अधिक लोग और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि सोमवार की दोपहर तक बचे 20 अवैध निर्माण को तोड़कर दखल-कब्जा लेने के बाद आवास बोर्ड को दिया जाएगा। राजीव नगर के पश्चिम की जमीन पर धारा 144 लगा दी गई है। एसएसपी मानवजीत सिंह ढ़िल्लो ने बताया कि 26 नामजद उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। 300 अज्ञात पर भी केस दर्ज किए गए हैं।

दीघा के भाजपा विधायक संजीव चौरसिया ने कहा है कि राजीव नगर के नेपाली नगर में रहने वाले लोगों पर सरकार बर्बरतापूर्ण कार्रवाई कर रही है। तुरंत इस पर रोक लगे। पटना साहिब के सांसद और मैं खुद भाजपा के शीर्ष पदाधिकरियों के साथ हैदराबाद में हैं और उधर जनता पर लाठी चलाना, आंसू गैस छोड़ना अन्याय पूर्ण है।

खाली कराई गई जमीन के 20 एकड़ पर हाईकोर्ट का आवासीय भवन बनेगा। शेष 20 एकड़ जमीन पर आवास बोर्ड का कब्जा रहेगा। डीएम ने कहा कि 20 एकड़ जमीन पर मकान और अर्द्धनिर्मित मकान बना था। इसके लिए नोटिस जारी किया गया था। शेष 20 एकड़ जमीन पर बाउंड्रीवाल था। इसके लिए कोई नोटिस की आवश्यकता नहीं थी।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *