तंत्र-मंत्र की रात है दीपावली, अमावस की रात में किए जाते हैं ये टोटके, इन टोटकों से रहें सावधान

New Delhi: 27 नवंबर, को दीपो का महापर्व दीपावली (Diwali 2019) मनाई जाएगी। यह त्योहार कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की रात को मनाया जाता है।

यह त्योहार जहां एक तरफ सुख और समृद्धि की मंगलकामना के लिए माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है तो दूसरी ओर अमावस्या की रात होने से तंत्रशास्त्र के लिए भी बहुत महत्व रखती है। तंत्र शास्त्र के अनुसार दीपावली की रात को किए जाने वाले टोटके सबसे ज्यादा प्रभावी होते हैं। अमावस्या की रात पर ऐसे तंत्र मंत्र कर विशेष सिद्धियों पर विजय प्राप्ति की जाती है।

तंत्र-मंत्र की रात दीपावली : तमाम शुभ मुहूर्तों में सबसे अधिक प्रभावशाली मुहूर्त धनतेरस, दीपावली की रात, दशहरा, नवरात्रि होते हैं। इसमें दीपावली की अमावस्या की रात को तंत्रशास्त्र की महारात्रि कहा जाता है। दीवाली की रात को कई प्रकार के तंत्र-मंत्र अपना कर शत्रुओं पर विजय पाने, गृह शांति बढ़ाने, लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने तथा जीवन में आ रही कई तरह की बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए की तरह टोने-टोटके अपनाते हैं।

दीपावली का रात को आम घरों की बुजुर्ग सदस्यों और तंत्र मंत्र में सिद्धि प्राप्त करने वाले लोग कुछ टोटके अपनाते हैं जिसे ये लोग दूसरों पर करते हैं। यहां पर आज हम आपको कुछ दीपावली के दिन किए जाने वाले कुछ टोटके से सावधानी बरतने के बारे में बता रहे हैं।

दीपावली की रात को चौराहों पर टोटके किये जाते हैं इसलिए रात के समय कभी चौराहों को पार नहीं करना चाहिए। दीपावली के शाम को सड़क पर पड़े हुए फूल या नींबू को पार नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर पर बुरी आत्माएं और नकारात्मक शक्तियां चली आती हैं।

दीपावली की रात को महिलाएं भूलकर भी अपने खुले बाल न रखें। इससे भी नकारात्मक शक्तियां आकर्षित हो सकती है। दीपावली की रात को कभी भी किसी दूसरे के हाथों से नमक या नमक से बनी चीजें नहीं लेनी चाहिए। दीपावली के दिन दूसरे के हाथों से दी जाने वाली कोई भी खाने की चीज जैसे लौंग, पान, इलायची आदि नहीं लेनी चाहिए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *