इस साल 2 दिन मनेगा धनतेरस, 22 और 23 अक्टूबर को बन रहा शुभ संजोग

इस साल धनतेरस पर शुभ संयोग बन रहा है। कहा जा रहा है कि कई सालों के बाद इस बार 2 दिन धनतेरस पर्व मनाने का अवसर लोगों को मिलने वाला है। 22 अक्टूबर को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में और 23 को सर्वार्थसिद्धि और अमृत सिद्धि का संजोग बन रहा है। इसी कारन लोग दोनों दिन धनतेरस पर्व मनाते हुए सामानों की खरीद कर सकते हैं।

पंडितों का कहना है कि दीपावली का पर्व दिवाली से 5 दिन पहले से ही शुरू हो जाता है। इस बार 22 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे से उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। नक्षत्र के कारण सोना चांदी समेत संपत्ति आदि की खरीदारी करने वालों को शुभ होगा।

कहा जाता है कि यह नक्षत्र लक्ष्मी देवी का कारक माना जाता है। जानकारों का कहना है कि यह दोनों दिन खरीदारी करने के लिए श्रेष्ठ कर है। वही 22 अक्टूबर को त्रिपुष्कर योग है। दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शुभ दिन रहेगा इस समय खरीदारी करने पर लोगों को त्रिगुणा अर्थात तीन गुना लाभ होगा। धनतेरस के दोनों दिन अर्थात शनिवार और रविवार को प्रदोष के साथ तेरस भी है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *