बेवफा निकली डॉक्टर की पत्नी, 9 महीने में जिम ट्रेनर को किया 1100 कॉल, दोनों पर FIR

जिम ट्रेनर और डॉक्टर की पत्नी के बीच 9 महीने में 1100 कॉल, डॉक्टर और पत्नी पर FIR; 5 गोली लगने के बाद भी 2.5KM स्कूटी चला PMCH पहुंचा विक्रम

फेमस फिजियोथेरेपिस्ट डॉ राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह के खिलाफ कदमकुआं थाना में FIR दर्ज हो गई है। इसमें अज्ञात अपराधियों को भी शामिल किया गया है। शनिवार की देर रात इसकी पुष्टि थानेदार विमलेंदु ने की। पुलिस ने यह FIR गंभीर रूप से घायल जिम ट्रेनर विक्रम के बयान पर दर्ज किया है। कई घंटे की पूछताछ के बाद डॉक्टर और उनकी पत्नी को अभी छोड़ दिया गया है। थानेदार के अनुसार पूछताछ के लिए इन्हें फिर से थाना बुलाया जाएगा।

दरअसल, शनिवार सुबह कदमकुआं के बुद्धमूर्ति के पास अपराधियों ने जिस जिम ट्रेनर विक्रम सिंह को 5 गोली मारी थी, उसने गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी पुलिस को दिए अपने बयान में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह का नाम लिया। कदमकुआं थाना की पुलिस को दिए अपने बयान में विक्रम ने कहा है- ‘डॉक्टर ने जान से मारने की धमकी दी थी। आज अपने घर से निकला तो रास्ते में खड़े दो अपराधियों ने दोनों तरफ से फायरिंग कर दी।’

बयान में राजीव और उनकी पत्नी का नाम सामने आते ही SSP उपेंद्र कुमार शर्मा के आदेश पर पाटलिपुत्रा थाना की पुलिस उनके घर पहुंच गई। इसके बाद कस्टडी में लेकर थाने ले आई। शुरुआती तौर पर दोनों से पूछताछ भी की गई है। डॉक्टर ने कई सवालों का जवाब सीधे तौर पर नहीं दिया। वह बार-बार पुलिस को घुमाते रहे।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *