शादी के 28 दिन बाद गहना-पैसा लेकर दुल्हन फरार, द’लाल को 5 लाख देकर हुआ था रिश्ता, रो रहा दूल्हा

GUJRAT-दूल्हे को चकमा देकर दुल्हन फरार, इलाज का बहाना बनाकर गई थी अहमदाबाद, 28 दिन पहले दलाल को 5 लाख देकर हुआ था रिश्ता : सिरोही के एक युवक का दुल्हन लाकर घर बसाने का सपना अधूरा रह गया। शादी के 28 दिन बाद ही दुल्हन उसे चकमा देकर फरार हो गई। युवक ने दलालों को 5 लाख देकर अपना रिश्ता पक्का कराया था। अब पीड़ित युवक ने मामला दर्ज करवाया है। उसने एसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी और रुपए वापस दिलवाने की मांग की है।

दलालों के चक्कर में फंसा : बरलूट थाना क्षेत्र के जामोतरा का रहने वाला उत्तम सिंह आज एसपी धर्मेंद्र सिंह से मिला। उसने एसपी को बताया कि वह शादी के लिए वह दलालों के संपर्क में आया था। दलाल महेंद्र सिंह, उसकी पत्नी, जोक सिंह, हंसु कुंवर, भैरू सिंह, दीप सिंह, अमर सिंह और राजू भाई ने गुजरात की रहने वाली लड़की से मिलवाया। शादी करवाने का सौदा 5 लाख रुपए में तय हुआ। 25 नवंबर 2021 को रेणुका कुंवर नाम की लड़की से शादी करवा दी।

इलाज का बहाना बनाकर गुजरात गई : शादी के 28 दिन बाद आरोपी दुल्हन ने पेट में दर्द होने पर इलाज करवाने को कहा। जिसके बाद 22 दिसंबर को दूल्हा उसे लेकर इलाज के लिए बस से अहमदाबाद गया। वे रास्ते में नींद आने पर बड़ोदरा गुजरात हाईवे पर उतरे। वहां पहले से पत्नी का मौसा तीन अन्य लोगों के साथ बाइक पर खड़ा था। वह उन्हें लेकर बडोदरा बस स्टैंड पर चले गए। बस स्टैंड के बाहर से बिना बताए रेणुका चली गई।

पुलिस के मुताबिक अब तक उसका कुछ पता नहीं है। बरलूट थाने में मामला दर्ज करवाया गया। जांच में पता चला कि दलाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी से पांच लाख रुपए लेकर शादी करवाई थी। लड़की घर से भागते हुए 30 हजार रुपए भी अपने साथ लेकर गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से अब तक आरोपियों का पता नहीं लगा है। युवक ने आज एसपी से मिलकर आरोपियों को पकड़ने और रुपए वापस दिलवाने की मांग की।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और Whattsup, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *