पटना में चलेंगी इलेक्ट्रिक बस, एक करोड़ की दर से खरीदे जाएंगे 25 इलेक्ट्रिक बसें

पटना की सड़कों पर भी अगले साल से इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने लगेंगी। केन्द्र प्रायोजित योजना के तहत ये-छ बसें खरीदी जाएंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम 25 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए टेंडर निकालेगा। राज्य में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों की खरीदारी होने जा रही है। बसों की खरीदारी में केन्द्र सरकार सहयोग करेगी। एक बस की कीमत करीब एक करोड़ है।

इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए चाजिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। संभावना है कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के डिपो में चार्जिंग स्टेशन स्थापित हो। इलेक्ट्रिक बसें दो घंटे में रीचार्ज हो जाएंगी। एक बार रीचार्ज करने पर बस से करीब 450 किलोमीटर का सफर कर सकते हैं। केन्द्र सरकार इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन को बढ़ावा देगी। शहरों में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए केन्द्र सरकार यह पहल कर रही है।

केन्द्र की योजना है कि डीजल बसों की जगह पर इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन हो। सभी राज्यों को इलेक्ट्रिक बसें दीजाएंगी। केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्रालय इसकी पहल कर रहा है। राज्यों के परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ मंत्रालय कई दौर की बैठक कर चुका है। इस माह के अंत तक बसों के परिचालन स्वरूप को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। नई दिल्‍ली व कोलकाता में इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन किया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *