मनोज तिवारी का दावा- दिल्ली में बनेगी बीजेपी की सरकार, हम जीतेंगे 48 सीट, मेरा ट्वीट सेव कर लीजिये

भाजपा का दावा, दिल्‍ली में पार्टी जीतेगी 48 सीटें, Exit Poll को किया खारिज : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में फिर से केजरीवाल को बढ़त मिलती हुई दिख रही है। लगभग सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को भाजपा और कांग्रेस से ज्यादा सीटों का अनुमान लगाया जा रहा है। एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 49-63, बीजेपी को 5-19 और कांग्रेस को 0-4 सीटें मिलने का अनुमान है।

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज तिवारी ने दावा किया है कि भाजपा दिल्‍ली में 48 सीटें जीतेगी। एग्जिट पोल के नतीजे फेल होंगे : दिल्‍ली विधानसभा चुनाव को मतदान को लेकर खत्‍म हो चुका है। एक्जिट पोल में सरकार बनाने को लेकर अलग-अलग दावे किए गए हैं। ज्‍यादातर एक्जिट पोल में आप को बढ़त के दावे किए जा रहे हैं। वहीं भाजपा के वोट प्रतिशत और सीटें बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष मनोज तिवारी ने दावा किया है कि भाजपा दिल्‍ली में 48 सीटें जीतेगी। एग्जिट पोल के नतीजे फेल होंगे।

आज-तक और एक्‍सिस माइ इंडिया के सर्वे के अनुसार भाजपा को 35 फीसदी वोट मिल सकते हैं। जबकि 2015 में भाजपा को 32 फीसदी मिले थे। रिपब्लिकन टीवी के एक्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 9-21 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टीवी के एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 26 सीटें मिल सकती हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *